पेज

बुधवार, 3 मार्च 2021

कलेक्टोरेट जनसुनवाई:लिफ्ट खराब होने से सीढ़ियां चढ़कर कलेक्टर के पास पहुंचीं पूर्व लोकसभा स्पीकर, अहिल्या स्मारक के लिए मांगी जमीन


महाजन ने स्मारक के लिए कलेक्टर से 4 एकड़ जमीन की मांग की।

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन मंगलवार को कलेक्टोरेट जनसुनवाई में पहुंचीं। लिफ्ट खराब होने से उन्हें सीढ़ियों से चढ़कर जाना पड़ा। महाजन ने कलेक्टर मनीष सिंह से एक घंटे तक चर्चा की। दरअसल, पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन देवी अहिल्या बाई का स्मारक बनवाना चाहती हैं। इसके लिए 3 से 4 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसी सिलसिले में वे कलेक्टर से मिलने पहुंची थीं। पत्रकारों से चर्चा में महाजन ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव बनाकर वे मुख्यमंत्री से भी मिलेंगी।

दिव्यांग की नौकरी छूटी, पेंशन भी ढाई साल से बंद

कर्मा नगर में रहने वाले दिव्यांग सुरेश साहू लिफ्ट बंद होने से जैसे-तैसे जनसुनवाई कक्ष में पहुंचे। सुरेश ने बताया कि किला मैदान के पास एक बैटरी फैक्टरी में नौकरी करते थे। 15 दिन पहले नौकरी से निकाल दिया है। नगर निगम से मिलने वाली विकलांग पेंशन भी ढाई साल से बंद है। निगम में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर अपर कलेक्टर पवन जैन ने जनसुनवाई में उपस्थित निगम कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द इनकी समस्या का समाधान होना चाहिए।

भूमाफिया से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे पीड़ित

कलेक्टोरेट जनसुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायतें गृह निर्माण संस्थाओं और भूमाफियों से जुड़ी थीं। पीड़ितों ने नवभारत सोसायटी, प्रिंसेस एस्टेट, न्याय नगर, क्लॉथ मार्केट, कविता गृह निर्माण संस्था और ग्रीनलैंड शेल्टर्स की शिकायत की। कई शिकायतकर्ताओं ने भूमाफिया अरुण डागरिया, महेंद्र जैन, अतुल सुराणा और अरविंद बंजारी के खिलाफ भी शिकायतें की।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends