- शक का कारण नहीं था इसलिए आरोपी निश्चिंत थे कि पकड़े नहीं जाएंगे
बिलपांक में माताजी मगरे के पास 19 फरवरी को हुई छोटा उंडवा (बदनावर) निवासी जगदीश निनामा की हत्या के पांच आरोपियों को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। हत्या रात को हुई थी। चश्मदीद नहीं था। आरोपियों ने तय किया कि इस संबंध में बात नहीं करेंगे और दिनचर्या रोजाना की तरह रखी। आरोपी बेफिक्र थे किसी को उनपर शक नहीं होगा। पुलिस की सायबर सेल ने लोकेशन तलाश की। सुराग मिला। संदिग्ध से पूछताछ की और हत्या का पर्दाफाश हो गया। जगदीश के अवैध संबंध थे। जानकारी होने पर महिला के पति ने उसके दो रिश्तेदारों और दो दोस्तों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया आरोपी भरत पिता जगदीश निनामा (26) निवासी छोटा उंडवा (बदनावर), उसके साले सुरेश पिता रामप्रसाद मुनिया (26) निवासी पीपलीपाड़ा, साढ़ू जगदीश पिता सुखराम चारेल (25) निवासी कलमपाड़ा, तथा दोस्त राहुल पिता बंशीलाल हुवर (22) निवासी नयाखेड़ा धराड़ और जितेंद्र पिता कैलाश वसुनिया (21) निवासी छोटा उंडवा को गिरफ्तार किया है।
टापरे से रात को निकलते देखा था, साढ़ू और दो दोस्तों के साथ षड्यंत्र रचा
जानकारी के अनुसार जगदीश धराड़ में दिनेश पाटीदार के खेत में और आरोपी भरत भी वहीं वासु पाटीदार के खेत में हाली का काम करते थे। दोनों के टापरे भी धराड़ में आसपास थे। जगदीश की पत्नी दस साल पहले उसको छोड़कर चली गई थी। भरत उसकी पत्नी के साथ टापरे में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने भरत बताया पुलिस को बताया करीब एक सप्ताह पहले रात को वह खेत पर पानत कर रहा था। पास के खेत में पानत कर रहा जगदीश गायब हो गया। शंका होने पर रात को टापरे पर जाकर निगरानी की। थोड़ी देर बाद टापरे से जगदीश निकला दिखा। उस समय वहां से चला गया। अगले दिन भरत ने पत्नी से मारपीट की।
साले-साढू और दो दोस्तों के साथ योजना बनाई। 18 फरवरी की रात को जगदीश सातरुंडा में शराब पी रहा था। उसे शराब पीने के लिए धराड़ बुलवाया। सातरुंडा से वह कच्चे रास्ते से पैदल धराड़ आ रहा था। रास्ते में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और शव को रास्ते से खींचकर वहीं पास में खाली स्थान पर फेंक दिया। भरत ने बताया जगदीश से उसका कभी विवाद नहीं हुआ। अवैध संबंध की जानकारी भी आरोपियों के अलावा किसी को नहीं थी। हत्या के बाद एचडी बाइक पर बैठकर चारों मौके से भाग गए। हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम में टीआई बृजेश मिश्रा, एसआई अमित शर्मा, पप्पू वसुनिया, वरि आर. नीरज त्यागी, राजू अमलियार, आरक्षक जसवंत राठौड़, अर्जुन गणावा, संदीप जाट सायबर सेल मनमोहन शर्मा हिम्मतसिंह शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends