पेज

सोमवार, 29 मार्च 2021

शांति-सद्भाव के साथ मना होली का त्योहार:मतवालों की नहीं निकली टोली, घर के बाहर खेली होली, कोरोना को लेकर रहा मन में संशय


सड़कों पर सुनाई नहीं दिया डीजे का शोर, पुलिस का रहा सख्त पहरा

कोरोना महामारी के बीच होली का त्योहार लोगों ने शांति एवं सद्भावना पूर्वक तरीके से मनाया। लोग होली का रंग उड़ाने घरों से बाहर निकले, लेकिन प्रशासन की सख्ती को देखते हुए सड़क पर नहीं उतरे। वे घरों के बाहर या आसपास अपने परिचितों को होली के रंगों से रंगते रहे।

होली का त्योहार पर मतवाले युवकों की टोली हर साल निकलती थी। हर मोहल्ला, गली, चौराहों पर डीजे पर डांस के साथ रंग बरसता था। होली की धूम रहती है। इस बार ऐसे सामाजिक रंग होली पर फीके रहे। होली को लेकर युवा और बच्चों के मन में उत्साह भरा रहा, लेकिन प्रशासन की सख्ती और कोरोना वायरस का डर भी सताता रहा। इस बार की होली हर बार की होली से फीकी रही। शहर के बस स्टैंड पर शांत माहौल रहा। बसें खड़ी रही। बसों के अंदर इक्का-दुक्का ही लोग नजर आए। वीरेंद्र नगर में होली का त्योहार घरों के बाहर खेलते नजर आए। शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बनी रही। लोग होली के रंगों में रंग नजर आए। मुख्य सड़क पर होली का रंग उड़ाने वाले नहीं थे। गोल मार्केट, शास्त्री चौक, अटेर रोड, लहार चुंगी पर लोग घूम रहे थे। इन स्थानों पर पुलिस का पहरा भी लगा हुआ था।


रंग-गुलाल लगाकर हैप्पी होली

इसी तरह जिले के कस्बों में भी होली का त्योहार शांति पूर्वक मनाया गया। मेहगांव, गोहद, मालनपुर, गोरमी, अटेर, फूप, लहार, दबोह, मिहोना, रौन, आलमपुर में भी होली का त्याेहार पर लोगों ने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया। इन कस्बों में भी लोग सड़कों पर होली खेलने नहीं निकले। हालांकि कुछ स्थानों पर लोग सड़कों पर होली खेलने आए लेकिन ज्यादा देर तक नहीं रह सके। पुलिस की चेतावनी के साथ ही लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

हुड़दंग पर रही रोक, जुलूस निकला ना फाग के गीत गाए

होली के मौके पर हुड़दंग पर पूरी तरह रोक लगी रही। गांव से लेकर शहर तक में जुलूस नहीं निकला। गांव की चौपाल पर सजने वाला फाग गायन का कार्य भी बंद रहा। भिंड जिला में होली का गुलाल, रंग लगाने की परंपरा है। यह परंपरा का निर्वहन लोग करते नजर आए। लोग, एक दूसरे के घर पर पहुंचे। रंग, गुलाल लगाते रहे। वे एक दूसरे को होली की मिठाई भी खिलाते रहे।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण - New!

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends