पेज

रविवार, 7 मार्च 2021

विधायक की जन्मदिन पार्टी के बाद हुए विवाद का मामला:दो युवकों की मौत के मामले में दोनों पक्षों के आठ आरोपियों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार


नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार में माता मंदिर के पास बीती रात शराबखोरी के चलते दो पक्षों में झगड़ा होने पर दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आठ नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी फरार हैं। इधर दोनों शवों का पीएम कराकर रवाना गया और गांव में पुलिस की मौजूगी में अंतिम संस्कार किया गया।

हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर गोलियां चलीं हैं, वहां से करीब 30 किमी दूर सिंग्रामपुर में रविवार को राष्ट्रपति आ रहे हैं। इसको लेकर पूरी जगहों पर पुलिस सक्रिय है, मगर इसके बाद भी मौके पर बड़ी वारदात हो गई। इधर विधायक धर्मेंद्र लोधी ने पूरे मामले से खुद को दूर कर लिया है। उनके मुताबिक वे कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और 7.45 बजे लौट आए थे। उसके बाद यह वारदात हुई है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार को बनवार में जबेरा क्षेत्र के विधायक धर्मेंद्र सिंह की जन्म दिन पार्टी थी। जो भाजपा युवा मोर्चा के राहुल कुमार जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें विधायक भी शामिल होने पहुंचे। पुलिस की मानें तो विधायक करीब 7.45 बजे वहां से निकल गए थे। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे मंदिर के पास दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। जिसमें विधायक प्रतिनिधि अरविंद पिता ओमप्रकाश जैन गुडडा 27 एवं जोगेंद्र पिता गोविंद सींग 30 की मौत हो गई।

मृतक के परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। - Dainik Bhaskar
मृतक के परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

जानकारी अनुसार मृतक जोगेंद्र के चचेरे भाई कल्याण सींग और मृतक अरविंद के परिवार के राहुल का विवाद रूपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था जिसमें राहुल अपनी लाइसेंस बंदूक लेकर कल्याण के घर पहुंचा था और गाली गलौच होने पर जोगेंद्र बात करने आया था तो राहुल ने फायर कर दिया जिससे जोगेंद्र को गोली लगी। बता दें कि राहुल के साथ अरविंद सहित अन्य लोग भी थे, जोगेंद्र को गोली लगने पर ठाकुर परिवार के पक्ष से कुछ लोग आए तो राहुल आदि वहां से भाग गए लेकिन अरविंद शराब के नशे में होने के कारण भाग नहीं पाया और उसको पत्थर पटककर गंभीर कर दिया गया। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

अरविंद जैन के ऊपर थाना क्षेत्र में लगभग 14- 15 प्रकरण हैं दर्ज, जिला बदर भी है प्रस्तावित

नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया रात करीब 9.30 बजे की बात है दोनों दो पक्षों का विवाद हुआ, जिसमें जैन पक्ष द्वारा गाली गलौच की गई, जिसमें ठाकुर पक्ष से जोगेंद्र बात करने आया तो राहुल ने बंदूक से फायर किया तो जोगेंद्र के सिर में लगा जिससे मृत हाे गया, इसके बाद ठाकुर पक्ष के लोग आए और अरविंद जैन के साथ मारपीट की जो निगरानी बदमाश है, उसे कल्याण ने पत्थर पटकर घायल किया, जिसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई, अरविंद जैन के ऊपर थाना क्षेत्र में लगभग 14- 15 प्रकरण दर्ज हैं और थाना का गुंडा बदमाश है जिसका जिला बदर भी प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया विधायक जबेरा का जन्म दिन था सूचना है कि विधायक बनवार गए थे और वे 7.30 बजे के लगभग वापस आ गए थे उसके बाद घटना हुई है। मृतक अरविंद जैन के चाचा अनूप जैन ने बताया कि जानकारी लगी है कि विधायक के जन्म दिन की पार्टी चल रही थी पार्टी के बाद राजपूत परिवार से विवाद हुआ है और गाेली भी चली है और पत्थर पटककर हत्या की गई है। एएसपी शिवकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से 4-4 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें एक पक्ष से राहुल जैन, रिंकू, अरविंद और जूनियर उर्फ गुडडू जैन दूसरे पक्ष से कल्याण सिंह, कल्लू, वीरेंद्र, पुष्पेंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

30 साल पुरानी है दोनों के वर्चस्व की लड़ाई
नोहटा थाना के बनवार में बीती रात जबेरा विधायक धर्मेंद्र लोधी की जन्मदिन पार्टी के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में विवाद के चलते गोली चलने और पथराव होने की बात सामने आई है। विवाद ही वजह दोनों परिवाराें के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। शुक्रवार को जब भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी बनवार पहुंचे थे तो अरविंद जैन विधायक की कुर्सी के बाजू में दूसरी कुर्सी पर बैठा हुआ था।

नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि मृतक अरविंद पुत्र ओमप्रकाश जैन गुड्डा हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। यहां पर बता दें कि जोगेंद्र का परिवार कांग्रेस के पक्ष का है, जबकि अरविंद जैन का परिवार बीजेपी पक्ष का है। दोनों परिवारों के बीच में 30 साल से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।

विधायक बोले- 7.45 पर लौट आया था
विधायक धर्मेंद्र लोधी का कहना है कि वे 7.45 बजे कार्यक्रम से लौट आए थे और नोहटा में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि अरविंद जैन को उन्होंने विधायक प्रतिनिधि के पद से हटा दिया था। कुछ लोग बेवजह उन्हें मामले में घसीट रहे हैं।


Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends