पेज

▼

मंगलवार, 2 मार्च 2021

मुरलीधर राव ने कहा:भाजपा महात्मा गांधी के रास्ते पर, गोडसे किसी का रोल मॉडल नहीं हो सकता

मुरलीधर राव ने कहा:भाजपा महात्मा गांधी के रास्ते पर, गोडसे किसी का रोल मॉडल नहीं हो सकता

  • यह भी कहा- भाजपा में अन्य दलों से आए लोगों को ही बदलना होगा

गांधी और गोडसे को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि गोडसे किसी का रोल मॉडल नहीं हो सकता। अगर गांधी और गोडसे के संदर्भ में बात करें, तो भाजपा गांधी के रास्ते पर चलती है। दैनिक भास्कर से अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने यह बात कही।

कांग्रेस से भाजपा में आए लोगों के बारे में राव ने कहा कि इंदौर में विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में मैंने सभी को बता दिया कि यदि कार्यकर्ताओं की शिकायत की वजह से शिप्रा में फेंक दिए गए, तो मेरे पास मत आना। आप लोगों को ही पार्टी के हिसाब से बदलना होगा। भाजपा अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेगी। यहां कार्यकर्ता की बात सुनना पड़ेगी।

कांग्रेस का डीएनए सत्ता है और भाजपा का डीएनए विचारधारा व कार्यकर्ता। एक सवाल के जवाब में राव ने कहा कि भाजपा आलोचनाओं को स्वीकार करती है और लोकतंत्र की सबसे बड़ी समर्थक है। तमाम लोग हमारी आलोचना करते हैं, हम उसे स्वीकारते हैं।

भाजपा के अंदर एक कसौटी है और उसमें इंटरनल कंपटीशन बना हुआ है। कांग्रेस में कोई आगे नहीं आ सकता, भाजपा में कोई भी आगे आ सकता है। अध्यक्ष बदलते रहते हैं। ये भाजपा के परफार्मेंस को आगे रखने की गारंटी है। भाजपा में ही लाेकतंत्र सुरक्षित रहेगा।

बिना विवाद राम मंदिर निर्माण, 370 हटाना यही रामराज्य की दिशा

रामराज्य : राव ने कहा- आत्मनिर्भर भारत रामराज्य का एक आयाम है। रामराज्य फिजिकल नहीं होता। वर्ष 2014 के बाद भ्रष्टाचार खत्म हुआ, बिना विवाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ, कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किया, यही सब काम रामराज्य की दिशा में हैं।

पेट्रोल-डीजल, गैस : सरकार को गरीबों के कल्याण के लिए राशि जुटाना होती है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, वेंडरों को 10 हजार का लोन, कोविड की फ्री वैक्सीन के लिए इन्हीं पैसों से व्यवस्था की जा रही है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends