पेज

गुरुवार, 11 मार्च 2021

महाशिवरात्रि आज:मंदिरों में शिव का जल-दूध से हुआ अभिषेक, आज निकलेंगी भगवान की बारात, मुख्यमंत्री बड़वाले महादेव मंदिर में करेंगे पूजा


महाशिवरात्रि पर गुरुवार सुबह 5 बजे से ही शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। शिव के जयकारों के साथ जल-दूध से अभिषेक हुआ। कई जगह पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतार लगी रही। कोरोना गाइडलाइन को लेकर मंदिरों में सावधानी रखी गई। हालांकि कुछ कुछ सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन और मॉस्क न पहने भी भक्त दिखे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह बड़वाले महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। यहां पर चांदी के रथ पर भगवान शिव की बारात निकलेंगी। इसमें दूल्हा बने भगवान की नंदी पर बैठी चांदी की प्रतिमा आकर्षण का केंन्द्र होगी। शहर में कई जगह भगवान शिव की बारात निकलेंगी और झांकी भी सजेंगी। एक दिन पहले ही मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया।

भगवानी मंदिर वरमाला का कार्यक्रम

बड़वाले महादेव सेवा समिति के सदस्य प्रमोद नेमा ने बताया कि कायस्थपुरा बड़वाले महावेद मंदिर में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मंदिर में पूर्जा अर्चना करने पहुंचेगें। इसके बाद भगवान की बारात रवाना होगी। बारात सिंधी मार्केट, जवाहर चौक, जुमेराती, हनुमानगंज, मंगलवरा, इतवारा, चिंतामण चौराहा, चौक बाजार, लखेरापुरा से भगवानी मंदिर सोमवारा पहुंचेंगी। यहां पर भगवानी मंदिर समिति बारात की अगवानी करेंगे और वरमाला का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही अन्य रस्में होंगी। जिसके बाद माताजी की विदाई के बाद बारात मंदिर लौट आएंगी।

इन जगहों पर भी निकलेंगी बारात

दुर्गाधाम अशोका गार्डन से शाम 4 बजे शिव बारात निकलेगी। यहां पर हिमालय पर्वत, महाकाल की झांकी भी रहेंगी। छोला हनुमान मंदिर से शाम 5 बजे शिव बारात निकलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पुलपुख्ता पिपलेश्वर मंदिर यादगार शाहजहांनी पार्क से सुबह 11 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। सिद्धेश्वर शिव मंदिर नेहरू नगर से दोपहर 12 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदरपुरा में दोपहर 12 बजे नेपाली समाज शिव का अभिषेक और पूजा करेंगे। दादाजी धाम पटेल नगर मंदिर में शिव बारात निकलेगी।


Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं


Chhattisgarh news

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends