पेज

▼

रविवार, 21 मार्च 2021

कार्रवाई:पुलिस ने बाजार से हटवाया दुकानदारों का कब्जा


नगर में अतिक्रमण के विरुद्घ पुलिस ने शनिवार अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों की दुकानें हटवाई। साथ ही फिर से अतिक्रमण न करने की दुकानदारों को हिदायत भी दिया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे सब इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह यादव पुलिस बल और नगर परिषद अमले को लेकर गांधी चौराहा पहुंचे। वहां पर रोड किनारे टीन शेड लगाकर जिन दुकानदारों ने दुकानें लगा रखी थीं, वह हटवाई।

इसके बाद नए बस स्टैंड पर रोड किनारे से दुकानें हटवाई। इस दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड के पास एक दुकान में एलपीजी गैस सिलेंडर की हो रही रिफिलिंग रोकवाते हुए चार गैस सिलेंडर जब्त किए। जिसके बाद पुलिस और नपा का पूरा अमला स्योढ़ा रोड पहुंचा। वहां पर कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटवाया।

इस दौरान सब इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने अतिक्रमणकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अगर फिर से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया तो सभी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

Punjab news

Rajasthan news

Sportsnews

Utar Pradesh

chandigarhHimachal

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends