पेज

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

हादसे में गई एक और जान:घर में लगी आग बुझाने के दौरान जला बेटा, अस्पताल में मौत


  • मां बना रही थी चाय, तभी सिलेंडर से गैस लीक हुई

गिरवाई इलाके में एक घर में गुरुवार को गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में युवक गम्भीर रूप से जल गया जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक की मां चाय बना रही थी। युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरवाई के रहने वाले धर्मेंद्र कुशवाह मजदूरी करते हैं। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी विमला चाय बना रही थीं बेटा रोहित(22) सो रहा था। अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही धमाके की आवाज के साथ पूरे घर कमरे में आग फैल गई। चीख सुनकर रोहित की आंख खुली। उसके माता-पिता कमरे में फंसे थे। उनके चारों तरफ आग की लपटें थी। जैसे तैसे दोनों बाहर आए। आग बुझाने रोहित घुस गया।

उसका पैर किसी सामान में उलझा और वह गिर गया। उसका 90 प्रतिशत शरीर जल गया। आनन-फानन में लोगों ने एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। रोहित व उसके परिजनों को अस्पताल भिजवाया। रोहित ने जेएएच की बर्न यूनिट में दम तोड़ दिया। उसके पिता के हाथ भी जल गए। इनका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर छा गई।

पड़ोसी बोले- बचाने का मौका ही नहीं मिला
रोहित के पड़ोसियों ने दैनिक भास्कर को बताया कि सुबह तेज धमाके के साथ यहां लोग पहुंचे। घर के अंदर धुआं और आग ही नजर आ रही थी। जैसे तैसे रोहित के माता-पिता को बाहर निकाला। उनका भी दम घुट रहा था, इस वजह से दोनों बेहोश होने लगे। रोहित अंदर ही फंसा रह गया।

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends