पेज

▼

सोमवार, 22 मार्च 2021

भोपाल हेड क्वार्टर:संघ के सह-सरकार्यवाह वैद्य का हेड क्वार्टर भाेपाल हाेगा


  • भाजपा सरकार, संगठन, संघ तीनाें पर नागपुर की नजर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य का हेड क्वार्टर भोपाल होगा। बेंगलुरू में संपन्न संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के अंतिम दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन और उनके नए हेड क्वार्टर की घोषणा की गई। इसमें चौंकाने वाला नाम वैद्य का था। माना जा रहा था कि उनका मुख्यालय दिल्ली या नागपुर हाेगा, पर नवनियुक्त सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने उन्हें भोपाल भेज दिया। वैद्य और होसबोले करीबी माने जाते हैं।

होसबोले ने वैद्य को एक खास रणनीति के तहत भोपाल भेजा है। मप्र में भाजपा और संघ में होसबोले का अपना नेटवर्क है। उज्जैन में हुए सभरवाल कांड के समय होसबोले विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय प्रभारी थे और उस दौरान उन्हें सरकार की भूमिका को लेकर कई शिकायतें मिलीं थीं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को होसबोले का करीबी माना जाता है, बल्कि यह भी दावा किया जाता है कि होसबोले के कहने पर ही वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। लगातार सत्ता में रहने के कारण मप्र भाजपा का संगठन सत्ता के प्रभाव में आ गया है ऐसे में संगठन में भी कसावट की जरूरत है।
सुदर्शन का मुख्यालय भी भाेपाल था
मनमोहन वैद्य सख्त प्रचारक के रूप में जाने जाते हैं। वे विचार और सिद्धांत से समझौता नहीं करते। भोपाल में रहकर भाजपा सरकार, संगठन और संघ तीनों की गतिविधियों पर उनकी सीधी नजर होगी और वे तीनों को विचारधारा से समझौता करने से रोकेंगे। सरसंघचालक पद से निवृत होने के बाद केएस सुदर्शन कभी हेड क्वार्टर भोपाल ही था। हिंदी विश्वविद्यालय और गौ अभ्यारण्य की स्थापना सहित सरकार के कई फैसलों पर सुदर्शन की छाप नजर आती थी।

Enter national

Entertainment

कोरोना खौफ रिटर्न:भोपाल में हर रविवार अब टोटल लॉकडाउन, इंदौर-जबलपुर में भी लॉकडाउन

गुंजारा के दशरथ मांझी:पहाड़ काटकर बनाया रास्ता, महू की दूरी 30 किमी से 15 ही रह गई

जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय:अचेलश्वर, गुप्तेश्वर और कोटेश्वर मंदिर के बाहर शिवभक्तों की लंबी लाइन, एक घंटे की मशक्कत के बाद हो रहे दर्शन

बिना प्रमाण पत्र के शिविर से लौटे दिव्यांग:शिविर में मानसिक विक्षिप्तों को डॉक्टरों ने धुतकारा, परिजन से अभद्रता की

भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ - New!

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends