पेज

▼

सोमवार, 22 मार्च 2021

छात्रों का चक्काजाम:कोरोना रिपोर्ट नहीं मिलने से नाराज छात्रों का चक्काजाम, आधे घंटे बाद पुलिस ने समझाइश देकर रास्ता खुलवाया


  • सीएमएचओ बोले- रिपोर्ट देवास भेज चुके

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिलने से नाराज सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों ने रविवार को चरक अस्पताल के बाहर आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनकी देवास में सेना में भर्ती होना है और समय पर हमें कोरोना की रिपोर्ट नहीं दी जा रही है, ऐसे में हम लोग भर्ती से वंचित हो जाएंगे। वे आधा घंटे तक सड़क पर जाम लगाए रहे, इस दौरान आगर रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यहां पर 150 से ज्यादा छात्र जमा हो गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताई। चक्काजाम की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रों की समस्या सुनी, उसके बाद सीएमएचओ कार्यालय में संपर्क किया तो यहां से बताया गया कि रिपोर्ट देवास भेजी जा चुकी है। उसके बाद पुलिस ने छात्रों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त करवाया। उक्त छात्रों ने दो दिन पहले भी कोविड टेस्ट की किट उपलब्ध नहीं होने को लेकर जिला अस्पताल के बोहरा वार्ड के बाहर धरना दिया था। उसके बाद उनकी कोविड जांच हो पाई थी।

रिपोर्ट लेने के लिए छात्र चरक में संचालित सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे थे। यहां से रिपोर्ट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने बताया सभी छात्रों के कोविड टेस्ट किए जाकर सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए थे। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया समय पर सैंपल की जांच कर रिपोर्ट देवास भेजी जा चुकी है।

Enter national

Entertainment

कोरोना खौफ रिटर्न:भोपाल में हर रविवार अब टोटल लॉकडाउन, इंदौर-जबलपुर में भी लॉकडाउन

गुंजारा के दशरथ मांझी:पहाड़ काटकर बनाया रास्ता, महू की दूरी 30 किमी से 15 ही रह गई

जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय:अचेलश्वर, गुप्तेश्वर और कोटेश्वर मंदिर के बाहर शिवभक्तों की लंबी लाइन, एक घंटे की मशक्कत के बाद हो रहे दर्शन

बिना प्रमाण पत्र के शिविर से लौटे दिव्यांग:शिविर में मानसिक विक्षिप्तों को डॉक्टरों ने धुतकारा, परिजन से अभद्रता की

भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ - New!

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends