पेज

▼

सोमवार, 22 मार्च 2021

फिर लापरवाही:स्मार्ट रोड का काम कर रही एजेंसी ने तोड़ी राजघाट की मेनलाइन, आज पानी की सप्लाई ठप


  • टाटा एजेंसियां भी तोड़ चुकी है कई बार पानी की पाइप लाइन

इन दिनों पूरे शहर में सीवेरज, 24 घंटे 7 दिन पानी और स्मार्ट रोड का काम चल रहा है। बगैर प्लानिंग अचानक शुरू हुए इस काम का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, खुदाई से जमीन के अंदर डली हुई राजघाट पाइप लाइन और लोगों के नल कनेक्शन भी प्रभावित हो रहे है। ऐसा ही मामला पुराने आरटीओ ऑफिस के पास का सामने आया है। जहां स्मार्ट रोड का काम कर रही एजेंसी ने राजघाट की 800 एमएम चौड़ी मुख्य लाइन को जेसीबी से तोड़ दिया। इसके कारण सोमवार को शहर भर में पानी की सप्लाई ठप रहेगी।

रविवार शाम को पुराने आरटीओ ऑफिस के पास से निकल रही मुख्य लाइन को स्मार्ट रोड का काम कर रही एजेंसी श्रीजी ने लापरवाही से काम करते हुए जेसीबी से तोड़ दिया। लाइन के चालू होने की वजह से पानी बह गया। निगम को सूचना मिलने के बाद राजघाट के पंप को शट-डाउन किया। जिसके बाद लीकेज की स्थिति देखी गई। यह मुख्य लाइन होने की वजह से अब सोमवार को जिन इलाकों में सप्लाई होनी थी, वह नहीं होगी।

उधर, निगम की मेंटेनेंस प्रभारी अकील खान का कहना है कि शाम से ही लाइन के लिए खुदाई शुरू कर दी है। पाइप डेमेज है, जिसे बदलना पड़ेगा। मरम्मत तक तक पूरी कर ली जाएगी। यह सोमवार को ही पता चलेगा। गौरतलब है कि शहर में ऐसा यह पहला मामला नहीं हैं। इसके पहले भी सीवेरज और टाटा कंपनी प्रोजेक्ट का काम कर रही एजेंसियों की लापरवाही से राजघाट लाइन डेमेज हो चुकी हैं। खुदाई से रहवासियों की पानी लाइन से अभी भी गंदा पानी आ रहा है तो कई स्थानों पर खुदाई के बाद नल आना ही बंद हो गए हैं।

केस 1 : तिली क्षेत्र में नाले का पानी सप्लाई हुआ था
तिली क्षेत्र में नाले के पास से निकल रही राजघाट सप्लाई लाइन को जेसीबी ने तोड़ दिया था। इसी समय राजघाट लाइन की सप्लाई शुरू कर दी। नाले का पानी नलों से निकला।
केस 2 : मकरोनिया में दो दिन तक नहीं आए थे नल
मकरोनिया में टाटा कंपनी ने मुख्य टंकी की ओर जाने वाली लाइन को तोड़ दिया था। जिसकी मरम्मत में उन्हें 2 दिनों का समय लगा। इस दौरान पूरे मकरोनिया में सप्लाई प्रभावित रही।
केस 3 : कई इलाकों में अब भी पहुंच रहा मटमौला पानी
3 शहर के कई इलाकों में सड़कों की खुदाई जारी है। खुदी हुई सड़कों के कारण डेमेज लाइनों से मटमैला पानी घरों तक पहुंच रहा है।

Enter national

Entertainment

कोरोना खौफ रिटर्न:भोपाल में हर रविवार अब टोटल लॉकडाउन, इंदौर-जबलपुर में भी लॉकडाउन

गुंजारा के दशरथ मांझी:पहाड़ काटकर बनाया रास्ता, महू की दूरी 30 किमी से 15 ही रह गई

जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय:अचेलश्वर, गुप्तेश्वर और कोटेश्वर मंदिर के बाहर शिवभक्तों की लंबी लाइन, एक घंटे की मशक्कत के बाद हो रहे दर्शन

बिना प्रमाण पत्र के शिविर से लौटे दिव्यांग:शिविर में मानसिक विक्षिप्तों को डॉक्टरों ने धुतकारा, परिजन से अभद्रता की

भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ - New!

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends