पेज

▼

रविवार, 21 मार्च 2021

मूंदी में तिरंगा यात्रा और कार्यकर्ता सम्मेलन:कृषि कानून बिल लागू नहीं होने देंगे वरना किसानों की जमीन गिरवी होगी


केंद्र में बैठे रंगा-बिल्ला मोदी-अमित शाह और प्रदेश में नकली मामा शिवराज सिंह चौहान ने मिलकर कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या और जनादेश का अपमान किया। प्रदेश और कर्नाटक में सरकार गिराकर राजस्थान में भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। किसानों व आमजनों की चिंता नहीं है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है।

शनिवार दोपहर को आयोजित लोकतंत्र सम्मान दिवस तिरंगा यात्रा और कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कृषि कानून बिल को लागू नहीं होने दिया जाएगा नहीं तो किसानों की जमीन भी उद्योगपति अंबानी और अडाणी के पास गिरवी होगी। किसानों की फसल लगाने की आजादी तक छीन ली जाएगी।

कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह, कांग्रेस नेता नारायण सिंह तोमर और अता हुसैन मलिक ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पहले बस स्टैंड से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम स्थल सुभाष चौक पहुंचे। इस दौरान आगामी निकाय चुनाव लड़ने वाले महिला दावेदार भी सक्रिय नजर आई।


Punjab news

Rajasthan news

Sportsnews

Utar Pradesh

chandigarhHimachal

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends