पेज

बुधवार, 24 मार्च 2021

कोरोना अलर्ट:रोको-टोको अभियान चलाकर बिना मास्क निकले लोगों को मास्क बांटकर दी समझाइश



  • गोहद, आलमपुर और अटेर में प्रशासन और पुलिस ने मास्क बांटकर लोगों को किया जागरूक

देश और प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस और निकाय प्रशासन हरकत में आ गए हैं। लोग अभी लापरवाही से बिना मास्क के ही बाजार में आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जिसके चलते मंगलवार को गोहद, आलमपुर और अटेर कस्बे के बाजारों में खरीदारी करने के लिए आए लोगों में पुलिस, नगर परिषद और ग्राम पंचायत ने संयुक्त रूप से मास्क बांटे साथ ही अधिकारियों ने लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की समझाइश दी।
मास्क नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई
गोहद नगर के बाजारों में एसडीएम शुभम शर्मा, एसडीओपी नरेंद्र सिंह सोलंकी, सीएमओ रामप्रकाश जिगनेरिया और थाना प्रभारी सीएपीएस चौहान मंगलवार सुबह 11 बजे पहुंचे। इस दौरान बाइक पर बिना मास्क के जा रहे दो युवकाें को एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने रोक और उन्होंनेे मास्क लगाने के लिए दिए और समझाएं दी गई कि बिना मास्क के बाजार में ना आएं। इस दौरान सैकड़ों लोगों को मास्कों का वितरण किया गया।
वहीं एसडीएम शुभम शर्मा ने कहा कि अभी लोगों को मास्क पहनने की समझाइश दी जा रही है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के बाजार में दिखे तो जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। इस समय हर दिन कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक कर रहे हैं,वहीं लोगों को इस दूसरी लहर से सशर्त रहने के लिए कोविड के नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।
गोहद चौराहा और एंडोरी में भी पुलिस ने बांटे मास्क
गोहद नगर के अलावा पुलिस ने गोहद चौराहा,स्टेशन रोड और एंडोरी थाना क्षेत्र में भी लोगों में मास्क वितरित किए। गोहद चौराहा थाना प्रभारी गोपाल सिंह सिकरवार ने लोगों को मास्क देकर समझाते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क चेहरे पर लगाना जरूरी है, क्योंकि मास्क लगाने से काफी हद तक इस महामारी से बचा जा सकता है। वहीं एंडोरी थाना प्रभारी बृजमोहन भदौरिया ने अपने थाना क्षेत्र के लोगों के बीच मास्क बांटते हुए कहा कि अभी हम लोग नहीं संभले तो इस महामारी को फिर रोक नहीं सकते। इस बार होली का पर्व घर के अंदर परिवार के साथ ही मनाएं।
आलमपुर में पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान

आलमपुर नगर में मंगलवार को पुलिस और नगर परिषद अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रोको टोको अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना प्रभारी कमलकांत दुबे ने ऐसे लोगों को रोका जो मास्क नहीं लगाए हुए थे। जिसके बाद उन्होंने लोगों के बीच मास्क बांटे। साथ ही कहा कि काेराेना वायरस से बचने के लिए सतर्क रहे।

बार-बार हाथ धाेने, साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही घर से बाहर जरूरी हो तभी निकलें लेकिन मास्क लगाकर। अगर हमारी लापरवाही से कोरोना विस्फोट हुआ और संक्रमण फैला तो फिर से कंटेनमेंट जोन की भी स्थिति बन जाएगी। कोरोना बढ़ते ही प्रशासन पूरी तरह सख्त है।

नगर में बजाया गया सायरन

शासन के आदेश के चलते मंगलवार को सुबह 11बजे मेहगांव नगर में कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता के लिए नगर परिषद द्वारा सायरन बजाया गया। साथ ही परिषद कर्मचारियों ने लोगों को सोशल डिस्टेंश, चेहरे पर मास्क लगाने के साथ सेनेटाइजर से हाथ साफ करने की समझाइश दी। वहीं दूसरी ओर पुलिस और ग्राम पंचायत ने कस्बे में ग्रामीणों के बीच मास्क बांटे।

Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

महाशिवरात्रि आज:मंदिरों में शिव का जल-दूध से हुआ अभिषेक, आज निकलेंगी भगवान की बारात, मुख्यमंत्री बड़वाले महादेव मंदिर में करेंगे पूजा

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

एमपी में बारिश के आसार:राजधानी समेत ग्वालियर, इंदौर, सागर में आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

खुल सकता है प्रमोशन में आरक्षण का रास्ता:सामान्य के पद पर प्रमोशन लिया तो आरक्षण नहीं, कर्मचारी को योग्यता और वरिष्ठता के आधार मिलेगा प्रमोशन

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends