पेज

सोमवार, 29 मार्च 2021

इंदौर में संक्रमण के बीच होली की मस्ती:राजबाड़ा सहित मुख्य बाजार और सड़कों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस हर चौराहे पर तैनात, कॉलोनियों में उड़ रहा जमकर रंग-गुलाल, ग्रामीण क्षेत्र में गूंजा फाग


मिनी मुंबई कहलाने वाला इंदौर इस होली पर शांत है। जिस शहर में आंख खुलने के साथ ही उसका स्वागत रंग-गुलाल से होता था। आज वहां पर अच्छे से हैप्पी होली का शोर भी सुनाई नहीं दे रहा है। यह सब हुआ है कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन से। इंदौर के सभी मुख्य मार्ग पर सन्नाटा है। बस दिख रही है तो हर कहीं पुलिस और वे लोग जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ रहा है। हालांकि लोग घराें में रहकर होली जरूर खेल रहे हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र से उलट ग्रामीण जमकर होली मना रहे हैं। यहां पर सुबह से ही फाग के साथ लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर उत्सव को मना रहे हैं। हालांकि बच्चों की रंग-गुलाल और पिचकारी की मस्ती जरूर सुबह से ही जारी है। कहीं भी सार्वजिनक आयोजन नहीं हो रहे हैं।

पार्श्वनाथ कॉलोनी में बच्चों की मस्ती। - Dainik Bhaskar
पार्श्वनाथ कॉलोनी में बच्चों की मस्ती।
लोग घरों पर रहकर परिवार के साथ होली मना रहे हैं। - Dainik Bhaskar
लोग घरों पर रहकर परिवार के साथ होली मना रहे हैं।

पुलिस आने-जाने वालों से कर ही पूछताछ, पिचकारी की दुकानें बंद करवाईं
सोमवार को धुलेंडी पर जिला प्रशासन के प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत बेवजह आने-जाने पर रोक है। पुलिस हर आने जाने वालों से पूछताछ कर रही है। बेवजह घूमने वालों की खैर खबर भी ली जा रही है। जो भी रंग-पिचकारी की दुकान खुली दिखी, उन्हें बंद करवाया गया। शासन से लेकर प्रशासन तक अपनी होली, अपना परिवार का नारा दिया गया है और सामूहिक तौर पर होली नहीं खेलने की अपील की गई है। साथ ही प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी हैं। हालांकि आज भी अनिवार्य सेवा ही जारी है, इसमें दूध, दवा और राशन की दुकान शामिल हैं लेकिन कार्यालय, व्यवसायिक संस्थान बंद हैं।

ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही फाग गाते हुए लोग एक-दूसरे के घर पहुंच रहे हैं। - Dainik Bhaskar
ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही फाग गाते हुए लोग एक-दूसरे के घर पहुंच रहे हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉकडाउन रहने जैसी बात कही
वहीं, कलेक्टर मनीष सिंह ने धुलेंडी पर लॉकडाउन जैसी स्थिति रहने की बात कही है। उनका कहना है कि बेवजह आने-जाने पर रोक है, अपना त्योहार अपने घर पर ही मनाएं, नया संक्रमण काफी तेज है। इस समय बेवजह का मेल-जोल ठीक नहीं है, सभी बड़े अस्पतालों में बेड फुल हैं। सार्वजनिक तौर पर कोई भी आयोजन पर रोक है। भीड़ कहीं भी नहीं होने दी जाएगी। आप अपने परिवार के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन किसी भी स्तर पर संपर्क से बचना चाहिए। किसी जरूरी काम से आना-जाना है तो सही है, लेकिन अन्य कारण से जाने पर पुलिस 144 का उल्लंघन मानेगी।

अन्नापूर्णा क्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। - Dainik Bhaskar
अन्नापूर्णा क्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

ग्रामीणों ने गाया फाग, काॅलोनी में उड़ा रंग-गुलाल
धुलेंडी पर वैसे तो लॉकडाउन जैसा ही माहौल है। सभी मुख्य मार्ग पर सन्नाटा है, फिर चाहे बात करें अन्नापूर्णा रोड की, राजबाड़ा की या भंवरकुआं की। कहीं भी बेवजह लोग घुमते नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर काॅलोनियों और मल्टियों में जमकर रंग-गुलाल उड़ रहा है। लोग इस बार छोटे स्तर पर ही धुलेंडी मना रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही फाग की गूंज सुनाई देने लगी है। लोग टोलियों में घर-घर जाकर होली की बधाई दे रहे हैं।

रात में नियमों के साथ हुआ होली का दहन
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए रविवार को लगाए गए लॉकडाउन में नियमों एवं शर्तों के साथ होलिका दहन किया गया। समितियों ने सीमित संख्या में मौजूद होकर परंपरा का निर्वहन करते हुए सांकेतिक रूप से होलिका दहन किया। इस बार गली, मोहल्ले और चौराहे पर होलिका दहन हुए। हर साल राजबाड़ा मुख्य द्वार पर होने वाला सरकारी होलिका दहन इस बार मल्हारी मार्तंड मंदिर में किया गया। कुछ लोगों ने राजबाड़ा के मुख्य द्वार पर भी कंडे रखकर होली जला दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों व जवान के साथ नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में महिला व पुरुषों ने पूजन किया। पूजन सामग्री के साथ जल चढ़कर परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिस ने किसी को रुकने नहीं दिया। जिन महिलाओं ने मास्क नहीं लगाया था, उन्हें पूजन नहीं करने दिया।

बड़े हों या बुजुर्ग हर कोई होली मना रहा है। - Dainik Bhaskar
बड़े हों या बुजुर्ग हर कोई होली मना रहा है।

इन क्षेत्रों में होली जली, लेकिन धुलेंडी पर सन्नाटा
छावनी, अन्नपूर्णा, कलेक्टोरेट, आड़ा बाजार, राजमोहल्ला, एरोड्रम, खजराना, विजय नगर, स्कीम नं. 78, कनाड़िया, बंगाली चौराहा, तिलक नगर, खंडवा रोड, तेजाजी नगर, देवासनाका सहित अन्य क्षेत्रों में छोटे स्वरूप में होलिका दहन किया गया। अधिकांश होली दहन समितियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लकड़ी के बजाय गाय के गोबर से बने कंडे और गो-काष्ठ का उपयोग किया। हालांकि इस बार रंग उड़ाती शहर के पूर्वी क्षेत्र से मुरली मनोहर की फाग यात्रा तो पश्चिम से राधा कृष्ण का बाना नहीं निकला। वहीं, सुबह से इन सभी इलाकों की ओर जाने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।


Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends