पेज

▼

गुरुवार, 11 मार्च 2021

ट्रांसफार्मर में खराबी से बचाव व सुधार के उपाय बताए:बिजली सप्लाई को सुचारु करने की विशेष ट्रेनिंग दी


राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रांसफार्मर में खराबी से बचाव व खराब ट्रांसफार्मर के सुधार की बारीकियों के बारे में ट्रेनिंग दी गई। उज्जैन संभाग के परीक्षण सहायकों को वितरण ट्रांसफार्मर व पावर ट्रांसफार्मर का संचारण व संधारण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर तत्काल सुधार की प्रक्रिया व कम से कम समय में बिजली सप्लाई सुचारु करने की भी विशेष ट्रेनिंग दी गई ताकि कंपनी का अमला पूरी दक्षता से फील्ड में कार्य कर सकें।

प्रशिक्षण में प्रोयोगिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग प्रभाग ज्योतिनगर में टीम को ले जाया गया। यहां ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग व उसके बाद परीक्षण की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही 33-11 केवी उपकेंद्रों पर संचारण व संधारण विधि तथा अर्थ टेस्टिंग सुरक्षा उपाय व सुरक्षा उपकरण के प्रयोग के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण के अध्यक्ष वीके गोयल थे।


Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं


Chhattisgarh news

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends