पेज

▼

गुरुवार, 11 मार्च 2021

घर में अकेली किशोरी से रेप:उज्जैन में बिजली ठीक करने घर में घुसे दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में, दूसरा फरार


  • घटना के वक्त घर पर अकेली थी किशाेरी, ड्यूटी पर गई थी मां

उज्जैन में 13 साल की किशोरी से रेप का केस सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद हिरासत में ले लिया गया। पुलिस फरार हुए मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक गणेशपुरा निवासी मनीष बिजली मैकनिक है। बुधवार की शाम वह सेठीनगर में एक घर में बिजली ठीक करने गया था। उसके साथ निजातपुरा का मनोज यादव भी था। घर में 13 साल की लड़की अकेली थी। उसकी मां पेट्रोल पंप पर नौकरी पर गई थीं। किशोरी को अकेले पाकर मनीष और मनोज ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों भाग गए। रात को जब मां घर लौटी तो बेटी ने आपबीती सुनाई। उसके बाद मां-बेटी महिला थाने पहुंची। दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया गया है। मनीष अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं


Chhattisgarh news

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends