पेज

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

अंडरग्राउंड सीवरेज योजना:एमपीयूडीसी ने बनाई रिपोर्ट- नहीं मिले लेबर, पाइप भी खुले में पड़े


  • सीएम और कलेक्टर के निर्देश के बाद भी काम धीमा

अंडरग्राउंड सीवरेज याेजना के काम काे लेकर नर्मदा जयंती पर सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने जिला प्रशासन की खिंचाई की थी। कलेक्टर धनंजय सिंह ने कंपनी काे काम गति लाए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक निर्माण कार्य में काेई गति नहीं आई है। धीमी गति काे लेकर एमपीयूडीसी की ओर से निर्माण कंपनी काे ठेका निरस्ती का नाेटिस दिया गया था।

हाल ही में एमपीयूडीसी के अधिकारियाें ने सर्वे कराया है। अधिकारियाें ने पाया कि कंपनी याेजना का निर्माण कार्य नहीं करा रही है। पूरे शहर में केवल आईपीएस 4 पर ही एक मजदूर काम करते मिले। अन्य सभी स्थानाें पर कंपनी का काम बंद पाया गया है। डीडब्ल्यूसी पाइप भी खुले में पड़े मिले। साइट पर कंपनी के कर्मचारी भी नहीं मिले हैं। मामले काे लेकर निर्माण कंपनी काे दाेबारा से नाेटिस दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

निर्माण कंपनी काे कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी खास बदलाव नहीं आया है। अधिकारियाें ने निर्माण की रिपाेर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें पाया गया है कि निर्माण स्थलाें पर कार्य की प्रगति नहीं है।

-एलएस बघेल,प्रबंधक एमपीयूडीसी

एसटीपी पहुंच मार्ग का निर्णय भी नहीं हुआ

इधर आदमगढ़ में एसटीपी निर्माण स्थल पहुंच मार्ग के लिए नपा काे भूस्वामियाें से अभिमत लेने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक नपा की ओर से जिला प्रशासन काे इसकी रिपाेर्ट नहीं साैंपी गई है। नपा अधिकारियाें का कहना है कि दाे भूस्वामियाें से चर्चा हाे गई है, लेकिन अन्य से अब तक बात नहीं हाे सकी है। निर्माण कंपनी के अधिकारियाें का कहना है कि एसटीपी निर्माण स्थल व पहुंच मार्ग तय हाेने तक निर्माण में गति संभव नहीं।

Click here all Hindi news

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

Chhattisgarh news

Delhi news


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends