- खरगोन में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज,
- पिछले 24 घंटे में सागर में 1.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। इससे तापमान में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार रात में पश्चिम मध्यप्रदेश में तेज हवा के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हाेने की संभावना बताई है। इसके अलावा गुरुवार को पूर्वी मध्यप्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि बुधवार शाम से मौसम में परिवर्तन हो सकता है। इसका कारण पश्चिमी विक्षाेभ के साथ ही कर्नाटक से साउथ वेस्ट मध्य प्रदेश तक ट्रफ लाइन बनना है। इससे नमी बढ़ने से बारिश होने की संभावना बनी हुई है। शाह ने बताया कि आज शाम से मौसम में बदलाव होगा। इसके चलते भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, चंबल, सागर में तेज हवाएं चलने के साथ गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा गुरुवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
सागर में 1.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग ने सागर में 1.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा जबलपुर में 0.5 एमएम बारिश हुई। वहीं, मलाजखंड और छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी हुई है।
खरगोन में अधिकतम 41 डिग्री तापमान दर्ज
प्रदेश में खरगोन में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सबसे कम मंडला में 14.5 डिग्री सेल्सियस और रीवा में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 33.0 डिग्री सेल्सियस और 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends