पेज

रविवार, 28 मार्च 2021

भक्त भगवान से दूर:कोरोना संक्रमण बढ़ा तो आराध्य भी क्वारेंटाइन, मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को बाहर से हाथ जोड़कर लौटना पड़ा


भोपाल| कोरोना के भयावह रूप लेते ही भक्त भी भगवान से दूर हो गए हैं। मंदिर-मस्जिद ही नहीं, गिरिजाघर भी शनिवार को बंद नजर आए। मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को बाहर से हाथ जोड़कर लौटना पड़ा। पुजारियों ने भी मंदिरों के पट बंद रखे। हालांकि इक्का-दुक्का मंदिर व गुरुद्वारों के खुले रहने व शाम तक बंद किए जाने की जानकारी भी मिली है। जिला प्रशासन की गाइडलाइन के चलते सभी धार्मिक स्थलों को आगामी आदेश तक बंद हैं। शनिवार को बंद का पहला दिन था। कुछ धार्मिक संगठनों ने धर्मस्थलों को बंद करने का विरोध भी जताया है।

सोमवारा भवानी मंदिर; नियमित पूजा के बाद मंदिर बंद

सोमवारा भवानी चौक स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर के पट बंद नजर आए। पुजारी ने भी भीतर ही रहकर पूजा व आरती की। इक्का-दुक्का छोड़कर अन्य मंदिरों में भी ऐसे ही हालात नजर आए।

तर्जुमे वाली मस्जिद; सूचना मिलने के बाद लगाया गेट

- Dainik Bhaskar

तर्जुमे वाली मस्जिद के दरवाजे भी बंद रखे गए। हालांकि दरवाजे के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि मस्जिद बंद रखने के आदेश तो नहीं मिले हैं। लेकिन सूचना के आधार पर गेट बंद रखा गया है।

सेंट फ्रांसिस चर्च; सोशल मीडिया के माध्यम से प्रार्थना

- Dainik Bhaskar

जहांगीराबाद स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च के गेट भी बंद रहे। पॉम संडे के पहले शनिवार को वर्चुअल तरीके से धर्मावलंबियों ने मनाया। रविवार को भी सोशल मीडिया के माध्यम से घरों में प्रार्थना होगी।


Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends