पेज

बुधवार, 31 मार्च 2021

किसान आंदोलन:मिट्टी सत्याग्रह यात्रा लेकर रतलाम पहुंची मेधा पाटकर, किसान आंदोलन में शहीद किसानों के स्मारक में उपयोग होगी देशभर से लाई गई मिट्टी


  • मध्य प्रदेश सरकार के नौ हजार शासकीय स्कूलों को बंद करने के फैसले का किया विरोध,
  • मेघा पाटकर का बयान : पानी में भी निजीकरण की तैयारी कर रही सरकार

मिट्टी सत्याग्रह यात्रा लेकर आज मेधा पाटकर रतलाम पहुंची है। जहां करमदी और रिंगनोद गांव में चौपाल लगाकर किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली जा रही मिट्टी सत्याग्रह यात्रा से लोगों के जुड़ने की अपील की है। मेधा पाटकर ने पत्रकार वार्ता में कहां कि मिट्टी सत्याग्रह यात्रा का उद्देश्य लोगों को किसान विरोधी कानूनों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना और किसान, मजदूरों और शहीदों की धरती की मिट्टी का संग्रह करके शहीद किसानों के स्मारक की नींव तक पहुंचाना है।

मेघा पाटकर ने कहा कि देश में नदियों को जोड़ने की परियोजना के द्वारा केंद्र सरकार पानी का भी निजीकरण करने की तैयारी में है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा 9000 शासकीय स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले का भी विरोध करते हुए मेधा पाटकर ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्कूल खोलने की आवश्यकता है ना की शासकीय स्कूलों को बंद करने की। वहीं प्रदेश में शराबबंदी के सवाल पर भी मेधा पाटकर ने कहा कि पूरे देश में शराबबंदी होना चाहिए। धर्मगुरुओं से लेकर देश के महापुरुषों ने भी शराबबंदी का समर्थन किया है। मेधा पाटकर ने बताया कि मिट्टी सत्याग्रह यात्रा आज रतलाम, मंदसौर और नीमच होकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। यात्रा की प्रमुख मांग 3 किसान विरोधी कानून रद्द करने, सभी कृषि उत्पादों पर एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने, किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने और 44 श्रम कानून बहाल करने की है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends