पेज

गुरुवार, 25 मार्च 2021

दबंगों की दबंगई:दबंगों ने नालियां बंद की, सड़क पर बह रहा पानी


  • सड़कम पर पानी भरा रहने से से उखड़ रही सड़क

कल्यानपुरा रोड पर जलनिकासी के लिए छह साल पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण के साथ नालियों का निर्माण हुआ था। लेकिन दबंगों द्वारा नालियों को जगह-जगह रोक दिया गया है। जिससे अब घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जबकि ग्रामीण नालियों को खुलवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। ग्रामीण गिर्राज सिंह गुर्जर, राजू, किलेदार सिंह भदौरिया, पप्पू भदौरिया, ज्ञान सिंह, प्रेमचंद आदि का कहना है कि कल्यानपुरा रोड पर एक ओर दबंगों ने अपने घर के बाहर रोड किनारे चबूतरे बनाने के लिए नालियों को बंद कर दिया है। जिससे अब गंदा पानी रोड पर जमा होता है। जिससे जहां सड़क पर कीचड़ फैली होने के साथ रोड भी जर्जर होने लगी है। ग्रामीण कदम सिंह, विजय सिंह बताते हैं कि रोड पर गंदा पानी भरा होने से सड़क पर डामर की परत उखड़ गई है, कुछ स्थानों पर यह मार्ग कच्ची सड़क में तब्दील हो गया है। रोड पर बिछी गिट्टी डामर के उखड़ने से रोड पर जगह-जगह फैली हुई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं हमारी प्रशासन से मांग है कि बंद नालियों को खुलवाते हुए रोड पर मरम्मत का काम जल्द शुरू कराया जाए।

Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत - New!

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends