पेज

सोमवार, 29 मार्च 2021

चाकूबाजी की घटना:मॉर्निंग वॉक पर गई महिला और युवक पर चाकू से हमला, कचरा गाड़ी ड्राइवर को लूटा


  • बाणगंगा में सिलसिलेवार चाकूबाजी करने वालों को हीरानगर पुलिस ने पकड़ा

लॉकडाउन में भी क्राइम हो रहे हैं। बाणगंगा इलाके में रविवार सुबह 6 बजे एक नशेड़ी युवक ने वॉकिंग करने निकले युवक के पेट में चाकू मार दिया। फिर कुछ ही दूरी पर टहल रही एक महिला के कान पर चाकू मारकर लहूलुहान किया। फिर निगम के कचरा वाहन के ड्राइवर से पर्स व मोबाइल लूटा।

ये तीन वारदातें करके युवक चाकू लेकर हीरा नगर थाने की ओर जाने लगा तो गश्त कर रही पुलिस टीम ने उसे चाकू लिए देखकर गिरफ्तार किया। बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया पुलिस उसे ढूंढने लगी तो पता चला एक बदमाश को सुबह साढ़े 7 से 8 बजे के बीच हीरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपी रोहन (21) पिता विशाल वानखेड़े निवासी नंदानगर है। टीआई सोनी ने बताया रोहन 6 बजे नशे में चाकू लेकर निकला था। पहले भागीरथपुरा में इंदर नाम के युवक को, फिर महिला अरुणा वर्मा को चाकू मारा। ड्राइवर अमित नामदेव को सेंगर चौराहे लाकर मोबाइल व पर्स लूटा लिया।

छत्रीपुरा में जिलाबदर गुंडे और उसके साथी ने दो भाइयों पर किया हमला

इंदौर: छत्रीपुरा की बालदा कॉलोनी में जिलाबदर बदमाश व उसके साथियों ने दो भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया। टीआई पवन सिंघल ने बताया रविवार सुबह मां से मिलने आए अंकित यादव निवासी द्वारकापुरी और नीलेश यादव पर प्रहलाद उर्फ बिल्ला, किशोर हटकर, पंकज और पवन ने चाकुओं से हमला कर दिया।

अंकित को पेट में चाकू लगा। वह आईसीयू में है। 1 साल दोनों पक्षों में पानी भरने की बात पर विवाद हुआ था। तब भी अंकित पर बिल्ला व किशोर हटकर ने हमला किया था। प्रहलाद दो बार जिलाबदर हो चुका है। बिल्ला झाबुआ भाग रहा था, इसे पीथमपुर से गिरफ्तार किया। इसी की निशानदेही पर आरोपी पवन और पंकज को भी पकड़ लिया।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण - New!

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends