महिला एवं बाल विकास विभाग राजपुर के नागलवाड़ी सेक्टर के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। सेक्टर पर्यवेक्षक राधा सोलंकी ने बताया महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी निरंजनसिंह डोडवे के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। उसके उपरांत समुदाय में जागरूकता लाने के लिए पोषण वॉक कर आंगनवाड़ी केंद्र में पौधारोपण किया। साथ ही सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
विकासखंड परिवर्तन अधिकारी संतोष सावनेर ने बताया पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जा रहा है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र स्तर व गांव स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री माताएं मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends