पेज

रविवार, 7 मार्च 2021

बिजली कंपनी की बैठक:प्रमुख सचिव ने कहा, ईमानदार उपभोक्ताओं का सम्मान कर टीम भावना के साथ काम करें अधिकारी-कर्मचारी

  • बिजली कंपनी की बैठक:प्रमुख सचिव ने कहा,
  •  ईमानदार उपभोक्ताओं का सम्मान कर टीम भावना के साथ काम करें अधिकारी-कर्मचारी


बिजली चोरी रोकने के लिए टीम भावना के साथ काम करें। अधिकारी साथी कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। यह बात मप्र ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने शनिवार को पोलो ग्राउंड में इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर के बिजली कंपनी की अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए कर्मचारी-अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। लाइनमैन को अनुभव होना चाहिए कि अनियमितता, बिजली चोरी रोकने में अधिकारी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, तभी चोरी रोकने एवं लाइन लॉस कम करने में सफलता मिल पाएगी।

उन्होंने कहा कि हमें ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ सम्मान भाव से काम करना होगा, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाना होगी, तभी स्थिति सुधरेगी। दुबे ने सर्वाधिक बिजली चोरी वाले इलाके इंदौर के नगीन नगर एवं उज्जैन के बेगमबाग में विशेष कार्य योजना बनाकर तीन माह में परिणाम लाने के निर्देश दिए। दुबे ने कहा कि मीटर रीडर से सेल्फी बुलाई जाए ताकि वे मौके पर पहुंच रहे हैं, इस बात की पुष्टि हो सके। इसके साथ ही बिजली कंपनी के वाहनों पर GPS लगाया जाए, ताकि लोकेशन का पता लगे और वाहनों का दुरुपयोग न हो पाए। दुबे ने 40 फीसदी से ज्यादा लॉस वाले प्रत्येक वितरण ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि कंपनी के 15 जिलों के दस हजार कर्मचारी राजस्व संग्रहण की गतिविधियों में लगे हैं। यह माह कंपनी की प्रतिष्ठा का माह है। सभी समर्पित भावना के साथ काम कर रहे हैं। इस मौके पर निदेशक मनोज झंवर, कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे, गजरा मेहता, उज्जैन मुख्य अभियंता पुनीत दुबे, शहर अधीक्षण यंत्री कामेश श्रीवास्तव, ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डीएन शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends