पेज

रविवार, 28 मार्च 2021

बंडा की घटना:चरित्र संदेह पर पत्नी के हाथ काटने वाले युवक काे गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस ने सर्चिंग के दौरान आरोपी को बमनोरा गांव के पास दबोचा


बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बमनोरा में चरित्र शंका में पत्नी के कुल्हाड़ी मारकर दाेनाें हाथ काटने के मामले में बंडा पुलिस ने आराेपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आरोपी की गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए जाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई। पुलिस ने सर्चिंग करते हुए शुक्रवार की रात आरोपी पति रणधीर गौंड़ निवासी बमनोरा को ग्राम के पास से धरदबोचा। थाने लाकर आरोपी से मामले में पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी रणधीर ने बताया पत्नी आरती फोन पर किसी से बात करती थी। चरित्रशंका को लेकर हत्या की योजना बनाई और रात के समय उसे लकड़ी काटने के बहाने जंगल में ले गया। जहां जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से उसके हाथ काट दिए। हालांकि वो बच गई। मामले में बंड़ा पुलिस ने आरोपी रणधीर को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बंडा थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया पत्नी के हाथ काटने वाले आरोपी पति रणधीर के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया था। उसे बमनोरा के पास से गिरफ्तार किया है।

9 घंटे तक ऑपरेशन कर डाॅक्टराें ने जाेड़े थे 90% कटे हाथ
आरोपी रणधीर अपनी पत्नी पर चरित्रशंका करता था। इसी के चलते 22 मार्च की रात आरोपी लकड़ी काटने के बहाने पत्नी आरती को जंगल लेकर पहुंचा था। जहां उसने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी आरती के दोनों हाथ काट दिए। खून से लथपथ आरती घर पहुंची। जहां ससुर और जेठानी ने आरती को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया। हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने 9 घंटे तक ऑपरेशन कर आरती के 90 फीसदी से ज्यादा कटे दोनों हाथों को जोड़ा था।


Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends