पेज

▼

गुरुवार, 11 मार्च 2021

गोडसे यात्रा पर लगा ग्रहण:जिला प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, कहा-गोडसे यात्रा से बिगड़ सकती है लॉ एण्ड ऑर्डर स्थिति


  • हिंदू महासभा ने आगे की रणनीति बनाने 12 मार्च को बुलाई बैठक,

  • बैठक में होगा अंतिम फैसला,


  • हिंदू महासभा के सदस्यों का अभी भी दावा निकालेंगे यात्रा

हिंदू महासभा की गोड़से यात्रा को लेकर जैसा सोचा जा रहा था वैसा ही हुआ है। जिला प्रशासन ने लॉ एण्ड ऑर्डर का हवाला देते अनुमति देने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को जिला प्रशासन ने गोडसे यात्रा निकालने की अनुमति देने से साफ मना कर दिया है। अनुमति नहीं मिलने से हिमस के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। गोडसे यात्रा को लेकर 12 मार्च को एक बैठक बुलाई गई है। इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व भी हिस्सा ले रहा है। इस बैठक में गोडसे यात्रा को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। हिमस के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि गोडसे यात्रा को निकालकर ही रहेंगे।

हिंदू महासभा के एक मात्र पार्षद व गोडसे भक्त बाबूलाल चौरसियां के कांग्रेस में शामिल होने के बाद खड़ा हुआ विवाद थमते नजर नहीं आ रहा है। उसी के बाद से हिंदू महासभा ने गोडसे यात्रा निकालकर देश के बच्चे बच्चे तक गोडसे का सही साहित्य को पहुंचाने के लिए गोडसे यात्रा का संकल्प लिया था। 14 मार्च को यह गोडसे यात्रा ग्वालियर से शुरू होकर दिल्ली तक निकाली जानी है। हिंदू महासभा को 17 राज्यों से इस यात्रा को लेकर समर्थन भी मिल चुका है।

ONLINE किया था आवेदन

गोडसे यात्रा निकालने के लिए हिंदू महासभा के प्रदेश सचिव विनोद जोशी ने करीब 6 दिन पहले जिला प्रशासन से यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। अनुमति के लिए ONLINE आवेदन किया था, लेकिन गुरुवार को प्रशासन ने इसके जवाब में कहा है कि गोडसे यात्रा से माहौल बिगड़ सकता है। LAW AND ORDER की स्थिति बन सकती है। इसलिए इस यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यात्रा तो निकालकर ही रहेंगे

जिला प्रशासन के रवैया पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज का कहना है कि वह गोडसे यात्रा निकालने का संकल्प ले चुके हैं। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। हर व्यक्ति को अपने विचार रखने का हक संविधान ने दिया है। अब 12 मार्च को हिंदू महासभा के कार्यालय दौलतगंज में दोपहर 2 बजे बैठक बुलाई गई है। इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व भी शामिल हो रहा है। बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। साथ ही गोडसे यात्रा कैसे निकलेगी यह फैसला होगा

Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं


Chhattisgarh news

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends