पेज

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

चुनौती:कोरोना के बीच भी नहीं थमने दिया विकास वापस गया पैसा फिर लाएंगे: मुन्नालाल


कोरोना संक्रमण से निपटने की चुनौती के बीच भी प्रदेश में विकास कार्य नहीं थमे और हर क्षेत्र व वर्ग के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया। जो कमलनाथ आर्थिक संकट का रोना रोकर जनहितैषी योजनाओं को बंद कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल के दौरान किसी भी काम में आर्थिक संकट आड़े नहीं आने दिया।

ये बात पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कही। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस मे श्री गोयल ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। इस सरकार ने प्रदेश के किसानों, गरीबों एवं सर्वहारा वर्ग के जनकल्याण के लिये काम करते हुए जनता के बीच अपना विश्वास कायम किया है।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद जो राशि प्रदेश सरकार के पास वापस गई थी उसे फिर से लाने के लिए मैंने पत्र व्यवहार किया है और जल्द ही वो राशि वापस लाकर संबंधित काम कराए जाएंगे। एक साल में भाजपा सरकार ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 139.81 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए हैं।
भाजपा की सरकारों ने चंबल नदी प्रोजेक्ट में देरी की

लोगों की प्यास भविष्य में चंबल नदी के पानी से ही बुझ सकती है। यह मांग युवक कांग्रेस ने 2005 में उठाई थी। उस वक्त युवक कांग्रेसियों ने पैदल यात्रा चंबल नदी तक की थी। यदि प्रोजेक्ट पर काम उसी वक्त हो जाता, तो अभी शहरवासी चंबल नदी का पानी पी रहे होते।

शहर जिला युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह भदौरिया ने पत्रकारों को बताया कि इतने दिनों तक ककैटो-पेहसारी से लिफ्टिंग, बोरिंग, टैंकरों से पानी सप्लाई कर करोड़ों रुपए बर्बाद किए हैं। श्री भदौरिया का कहना है कि अब एनओसी कैसे मिल गई। यह प्रकरण जानबूझकर लटकाया गया था।


Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends