पेज

बुधवार, 24 मार्च 2021

गंदी फिल्म देख रहे थे सरकारी कर्मचारी:जीवाजी विवि के कर्मचारी देख रहे पाॅर्न फिल्म, 8 आईडी ब्लॉक, विभाग प्रभारियों को नोटिस जारी




  • शाखा प्रभारियों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

ऐसी पाॅर्न वेबसाइट जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है, उन्हें कर्मचारी बार-बार इंटरनेट पर सर्च करते हैं और देखते भी हैं। मामला जीवाजी यूनिवर्सिटी की अकादमी शाखा, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट शाखा और इनवायरमेंट साइंस विभाग का है।

8 यूजर आईडी से एक सप्ताह में 1256 मिनट पॉर्न वेबसाइट देखने का रिकाॅर्ड मिला है। इसका औसत निकालें तो पता चलता है कि इन 8 आईडी से कर्मचारियों ने पॉर्न वेबसाइट्स पर रोज औसतन 22 मिनट गंदी फिल्में या अश्लील सामग्री देखी है। यह भी संभावना है कि एक आईडी पर कर्मचारियों का समूह ऐसी अश्लील सामग्री देखता हो। इस बारे में नेशनल नॉलेज नेटवर्क (एनकेएन) ने जेयू प्रशासन काे सूचना दी है। उक्त सभी यूजर आईडी ब्लॉक कर दी गई हैं। अब जेयू के अफसरों की चिंता बढ़ी हुई है। मामले में तत्काल इंटरनेट प्रभारी प्रो. डीसी गुप्ता को अफसरों ने अवगत कराया है।

प्रो. गुप्ता का कहना था कि नेशनल नॉलेज नेटवर्क में सिक्योरिटी फायर वॉल लगी है, जिससे यह पता चलता है कि किस आईडी से प्रतिबंधित वेबसाइट को देखा गया है। इस तरह की शुरुआत जांच में 8 कर्मचारियों की आईडी सामने आई है। संबंधित शाखा के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि इन कर्मचारियों के नाम अब तक उजागर नहीं किए हैं। जेयू के अफसर इस मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends