- अफजलपुर थाने के सिखेड़ी से 5 लड़कियां मिलीं
मंदसौर में देह व्यापार के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर बांछड़ा डेरों पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर पथराव हो गया। घटना सोमवार की शाम 5 बजे की है। एसडीओपी के नेतृत्व में 20 जवानों का अमला अफजलपुर थाना क्षेत्र के सिखेड़ी गांव में दबिश देने पहुंचा था। पथराव के बीच लोगों ने वाहनों में तोड़फोड की। इसमें 6 पुलिस जवान घायल हुए हैं। हालांकि पथराव के बीच पुलिस ने 5 युवतियों को दस्तयाब किया है, इनमें से 2 नाबालिग बताई जा रही हैं।
एडिशनल एसपी डॉ. अमित वर्मा ने बताया एसपी के निर्देश पर देह व्यापार की सूचना मिली तो एक विशेष टीम अफजलपुर थाना क्षेत्र के सिखेड़ी गांव पहुंची। जहां देह व्यापार करने वाली महिलाओं व उनके साथ रहने वाले पुरुषों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए तो 6 पुलिसकर्मियों को पत्थर लगे जिससे कि उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस पर हमले के बाद दोबारा पुलिस फोर्स पहुंचा तो गांव से देह व्यापार करने वाले सभी लोग व महिलाएं घर छोड़कर भाग गए।
पुलिस को गांव के उस देह व्यापार वाले इलाके में एक भी व्यक्ति नहीं मिला। पथराव होने के बावजूद पुलिस ने 5 लड़कियों को मौके से रेस्क्यू किया, इनमें से दो लड़कियां नाबालिग हो सकती हैं। जिनकी असल उम्र को निर्धारित करने के लिए पुलिस द्वारा उम्र संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Healthnews
असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!
आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन
कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व
कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से
जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका
टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका
दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली
पेट कम करने की एक्सरसाइज video
फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई
महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च
सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends