पेज

रविवार, 28 मार्च 2021

शहर के लहार रोड की घटना:युवक की मारपीट कर बाइक को लगाई आग, कोतवाली पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ दर्ज किया केस


कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेल रोड पर चार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते न सिर्फ एक युवक की मारपीट कर दी। बल्कि उसकी बाइक में माचिस की तिली से आग लगा दी, जिससे वह जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे की है। कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मीरा कॉलोनी निवासी अखिल दुबे (20) पुत्र सत्यनारायण दुबे निवासी पुलिस लाइन के पीछे मीरा कॉलोनी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वे शुक्रवार की रात 9 बजे अपने चचेरे भाई चंद्रशेखर दुबे के साथ बाइक क्रमांक एमपी 30 एमक्यू 9649 से लहार चुंगी से चतुर्वेदी नगर जा रहे थे। तभी वे जेल रोड पर स्थित गोविंद मेडिकल स्टोर पर रुक गए। वहां पर मोनू पंडित, अभिषेक पुरोहित उर्फ छोटू पंडित, दीपेंद्र राजावत निवासीगण चतुर्वेदी नगर और उत्कर्ष दीक्षित उर्फ गोपे निवासी लहार चुंगी मिल गए।

साथ ही पुरानी रंजिश के चलते उनकी मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनके भाई ने उन्हें बचाया। तभी उक्त लोगों ने उनकी मोटर साइकिल की पेट्रोल टंकी का पाइप खोलकर उसमें माचिस की तिली से आग लगा दी, जिससे वह जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर देहात और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला संज्ञान में लिया है।


Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends