पेज

सोमवार, 29 मार्च 2021

होली पर पहरा:भोपाल में लगातार 48 घंटे से ड्यूटी जारी; शहर में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, 150 मोबाइल यूनिट शहर में लोगों को समझाइश दे रही


  • लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती, ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके

लॉकडाउन और त्योहार के दौरान शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी बीते 48 घंटे से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। शहर में 200 से ज्यादा जगहों पर पुलिस तैनात की गई है। घनी आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।

भोपाल जिले में लगभग 3000 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में करीब 150 मोबाइल पार्टी से की जा रही पेट्रोलिंग एवं अनाउंसमेंट कर लोगों को घरों में रहने की समझाइश दे रही है। बेरिकेडिंग कर आवाजाही करने वालों एवं बेवजह घूमने व मास्क नही पहनने वालों की चेकिंग की जा रही हैं।

बिना कारण के बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। मैत्री मोबाइल भी विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बना रही है। मोबाइल पार्टी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, मोहल्लों, कॉलोनियों में अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

भोपाल पुलिस बीते चौबीस घंटों के दौरान 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। - Dainik Bhaskar
भोपाल पुलिस बीते चौबीस घंटों के दौरान 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

कोरोना की रोकथाम के लिए शासन की गाइडलाइन के तहत त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से घर मे मनाएं जाने की समझाइश दी जा रही है। बेवजह कोई भी व्यक्ति बाहर न निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करे।

17 लोगों पर कार्रवाई की गई

पुलिस ने बीते चौबीस घंटों के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन करने के मामले में 17 लोगों पर कार्रवाई की है। सबसे ज्यादा बजरिया में 4 और चूनाभट्‌टी में 3 लोगों पर कलेक्टर के निर्देशों का पाल नहीं करने के मामले बनाए गए। इसे अलावा ऐशबाग, गोविंदपुरा, बिलखिरिया, शाहपुरा, तलैया, कोहेफिजा, बैरागढ़ और निशापुरा में एक-एक मामले सामने आए।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends