पेज

सोमवार, 29 मार्च 2021

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण


शहर में संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते हैं, लेकिन इनमें से आधे भी संपत्ति कर जमा नहीं करते हैं। इसकी बड़ी वजह संपत्ति कर की गणना में गड़बड़ी को लेकर की गई आपत्तियों का निराकरण नहीं होना भी है। लोग 2-2 साल तक वार्ड और जोन कार्यालय से लेकर मुख्यालय तक चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन अफसर सुनवाई भी नहीं करते।

संपत्ति कर वसूली की गड़बड़ियों को रोकने के नाम पर 5 साल पहले 4.75 करोड़ रुपए से जीआईएस सर्वे के लिए नागपुर की एक एजेंसी को काम दिया था। अभी तक नगर निगम लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का भुगतान कर चुका है। शहर के कुल 85 वार्डों में से 75 वार्डों का सर्वे हुआ है, लेकिन सर्वे में ही इतनी गड़बड़ियां निकल आईं कि जो लोग टैक्स जमा करते थे, उन्होंने भी टैक्स जमा करना रोक दिया। जीआईएस सर्वे के समय दावा किया गया था कि मकान का एक्यूरेट मेजरमेंट दर्ज होगा, जिससे टैक्स की सही-सही गणना हो सकेगी।

मैंने आपत्तियों का निराकरण किया, अभी और सुधार करेंगे
^पिछले सप्ताह मैंने खुद सौ आपत्तियों का निराकरण किया है। हमने जोन से अपर आयुक्त तक एक सिस्टम बनाने की कोशिश की है। अभी और सुधार करेंगे।
वीएस चौधरी कोलसानी, कमिश्नर नगर निगम

आप भी जानिए कैसी-कैसी गड़बड़ी

  • फ्लैट का एरिया बढ़ा दिया।
  • सिंगल मकान को डुप्लेक्स बता दिया।
  • पूरे प्लॉट एरिया पर कंस्ट्रक्शन दिखा दिया।
  • खुद के मान को किराएदार लिख दिया।

फिर भी नहीं किया सुधार
ई-7 अरेरा कॉलोनी निवासी शिवहर्ष सुहाल्का ने बताया कि उनके फ्लैट का एरिया 418 स्क्वायर फीट है और 2 साल पहले तक वे 1200 रुपए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करते थे। पिछले साल उन्हें निगम ने डबल एरिया करके लगभग 2900 रुपए का बिल पकड़ा दिया। उन्होंने आपत्ति की, लेकिन निगम ने सुधार नहीं किया।


Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण - New!

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends