पेज

बुधवार, 31 मार्च 2021

खरगोन में तापमान 43 डिग्री:MP में अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत के आसार, 4 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी


मध्यप्रदेश में मार्च से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए है। पिछले तीन दिन से गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि 4 और 5 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की बात कही है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ जगह पर लू चलने की संभावना जताई थी। हालांकि इसका असर मंगलवार को कुछ कम दिखा। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा चलने से गर्म हवाओं से राहत मिली है। इससे राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अगले दो से तीन दिन प्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद फिर 4 से 5 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कई जगह धुंध और नमी के कारण भी तापमान में हल्की गिरावट रिकॉर्ड हुई है।

खरगोन में 42.2 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को खरगोन में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान मण्डला में 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिसय, इंदौर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends