चोइथराम सब्जी मंडी में एक किसान ने लहसुन के चोरी होने की शिकायत की है। इसमें उसने बताया कि रात को मंडी प्रांगण में लहसुन के कट्टे उतारे थे। उसके बाद सुबह जब वह मौके पर पहुंचा तो कट्टे गायब मिले। वहीं, जिम्मेदारों का कहना है कि हो सकता है गलती से किसी व्यापारी ने लहसुन उठवा लिया हो, पता कर रहे हैं।
गांव माता बरोड़ी तहसील हातोद के किसान विष्णु जाधव ने बताया कि 1 मार्च की रात 10.30 बजे मंडी में प्रवेश पत्र कटवा कर 42 कट्टे लहसुन की उतारी थी। मंगलवार को सुबह नीलामी के समय जब वह पहुंचा तो वहां से लहसुन के 5 कट्टे गायब मिले। आसपास के किसानों से पूछा तो किसी को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी। किसान ने मंडी के ऑफिस में जाकर इसकी जानकारी दी।
मंडी प्रभारी प्रदीप जोशी का कहना है कि हो सकता है गफलत में किसी अन्य व्यापारी ने लहसुन की कटि्टयां उठवा ली होंगी। इसको दिखवाया जा रहा है। वहीं, कुछ दिन पहले एक अन्य किसान के भी लहसुन के कुछ कट्टे गायब हो गए थे। बाद में मंडी अफसरों ने किसान को भुगतान करवाया था।
Healthnews
असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!
आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन
कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व
कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से
जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका
टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका
दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली
पेट कम करने की एक्सरसाइज video
फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई
महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च
सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends