पेज

बुधवार, 24 मार्च 2021

छठवां सबसे संक्रमित महीना मार्च:अब तक 381 पॉजिटिव, दो मौत; गोपालगंज में 100 से ज्यादा मरीज


  • 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, मकरोनिया में अब तक 61 संक्रमित

मार्च के महीने के कोरोना संक्रमण बेलगाम होता नजर आ रहा है। इस माह कोरोना से दो लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 381 नए पॉजिटिव सामने आए। गोपालगंज में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पास हो गई। मार्च का महीना कोरोना विस्फोट के लिहाज से छठवां सबसे संक्रमित महीना बन गया है। बीएमसी से मंगलवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर सागर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5800 के पार यानी 5812 पर पहुंच गया है। मार्च के महीने में अब तक 381 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

वहीं सागर के हॉटस्पॉट बने गोपालगंज और मकरोनिया क्षेत्र की बात करें तो गोपालगंज में मंगलवार को 17 पॉजिटिव मिलने के बाद मार्च माह में नए संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार यानी 118 पर पहुंच गया है। वहीं मकरोनिया क्षेत्र में अब तक कुल 61 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा बीएमसी में मंगलवार सुबह 73 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। सागर में अब तक 153 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वायरोलॉजी लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार बीएमसी में एमबीबीएस के 19 व 22 वर्षीय छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

वहीं श्रीराम कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती, 70 वर्षीय महिला व 19 वर्षीय युवक, सनराइज टाउन में 34 वर्षीय पुरुष, शिवाजी वार्ड में एक ही परिवार के तीन सदस्य 20 वर्षीय युवक, उसकी 17 वर्षीय बहन, 52 वर्षीय मां संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शिवाजी वार्ड में 62 वर्षीय पुरुष, बसंत विहार कॉलोनी में 24 वर्षीय युवती, स्टेट बैंक कॉलोनी तिली में 3 वर्षीय बालिका, गोपालगंज में 23, 22 व 27 वर्षीय युवक, सागर विवि में 33 वर्षीय पुरुष और वृंदावन वार्ड में 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला।

153 वीं मौत; परसोरिया के कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत

बीएमसी के कोविड आईसीयू वार्ड में मंगलवार सुबह एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परसोरिया निवासी 73 वर्षीय वृद्ध 18 मार्च को सांस लेने में समस्या की शिकायत लेकर बीएमसी में भर्ती हुए थे। जांच के बाद 19 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वृद्ध को इलाज के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां तीन दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध के शव को थ्री लेयर कवर में पैक कर अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम के हैंडओवर किया गया है। इसके पहले 5 मार्च को कोरोना से मौत हुई थी। कोविड से सागर में यह 153 वीं मौत है।

गोला बनाकर कलेक्टर ने दिया सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश, सायरन बजते ही थम गए पहिए

मंगलवार सुबह 11 बजे शहर के विभिन्न स्थानों पर सायरन बजते ही लोगों के कदम व गाड़ियों के पहिए दो मिनट के लिए थम गए। सुबह मुख्य कार्यक्रम सिविल लाइन और शाम 7 बजे तीनबत्ती चौराहे पर हुअा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों ने मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का संकल्प लिया।

कलेक्टर दीपक सिंह ने सिविल लाइन में एक दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने अपने हाथ से गोला भी बनाया। शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों, पुलिस वाहन, फायर फाइटर व कुछ भवनों में लगे सायरन बजाया गए। सुबह के कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने दुकानदार व लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की समझाइश दी। इस दौरान अफसरों के साथ चल रहे कर्मचारियों ने ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। वह भीड़ लगाकर अफसरों के आसपास ही खड़े हो गए।

लोगों को जागरुक करने के लिए हफ्ते भर बजेगा सायरन
जन-जागरूकता के लिए एक सप्ताह तक रोज सुबह 11 व शाम 7 बजे दो मिनट के लिए सायरन बजाया जाएगा। धार्मिक त्योहारों में जुलूस व मेले नहीं लगेंगे। कार्यक्रम में कमिश्नर मुकेश शुक्ला, आईजी अनिल शर्मा, निगम आयुक्त आरपी अहिरवार सहित अन्य अधिकारियों ने संकल्प लिया।

Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

महाशिवरात्रि आज:मंदिरों में शिव का जल-दूध से हुआ अभिषेक, आज निकलेंगी भगवान की बारात, मुख्यमंत्री बड़वाले महादेव मंदिर में करेंगे पूजा

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

एमपी में बारिश के आसार:राजधानी समेत ग्वालियर, इंदौर, सागर में आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

खुल सकता है प्रमोशन में आरक्षण का रास्ता:सामान्य के पद पर प्रमोशन लिया तो आरक्षण नहीं, कर्मचारी को योग्यता और वरिष्ठता के आधार मिलेगा प्रमोशन

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends