पेज

रविवार, 28 मार्च 2021

साधारण सम्मेलन:नहीं बढ़ाया गया कोई कर, 36 हजार 200 रुपए की बचत का किया बजट पारित


नगर परिषद के साधारण सम्मेलन में शनिवार को बजट पारित किया गया। कोरोना काल के चलते इस मर्तबा कोई नया कर नहीं बढ़ाया गया। पेश किए गए बजट में 36200 रुपए बचत का बजट पेश किया गया। शनिवार को निकाय के सभाकक्ष में अध्यक्ष नम्रता जितेंद्रसिंह राठौर की अध्यक्षता में बजट हुआ। लेखापाल अभिमन्यु ग्वाले द्वारा बजट परिषद सदस्यों के समक्ष पेश किया गया। वार्ड क्रमांक 1 में सीसी रोड, आरसीसी नाला निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 6 में आरसीसी नाला निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 10 कालिका माता मंदिर के पास नवीन पानी की टंकी के निर्माण कार्य की प्राप्त दर की वित्तीय स्वीकृति व पिपलौदा मार्ग स्थित सांई पेट्रोल पंप के पास चौराहा का नाम महाराणा प्रताप चौराहा नामकरण एवं मूर्ति स्थापना की एनओसी, नामांतरण, पेंशन प्रकरण आदि पर स्वीकृति प्रदान की। उपाध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, पार्षद शांतिलाल पाटीदार, हेमन्त कुमावत, वर्षा डायमा, रंजनी पाटीदार, उषा मुकेश पाटीदार, दिलीप डामर, सपना खराड़ी, रामप्रसाद चंदेल, ममता पटेल, अनुकूल सोनी, मंगलेश कसेरा, जेपी गुहा मौजूद रहे।

बजट एक नजर में
वर्ष 2021-22 का बजट अनुमानित आय राशि रू . 222206000/- अनुमानित व्यय 220334500 /-, 5 प्रतिशत रोकड़ बाकी 1835300 / - एवं बचत राशि रू . 36200 / - का प्रस्तुत किया गया

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends