पेज

मंगलवार, 30 मार्च 2021

कोरोना पर समीक्षा बैठक:चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के निर्देश मरीजों को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट आवश्यक रूप से मिले


  • मंत्री बोले- डीन, अधीक्षक और विभिन्न विभाग के एचओडी अनिवार्य रूप से करेंगे कोविड वार्ड की ड्यूटी

मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इसको लेकर सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कोविड संकट को देखते हुए तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की मंत्रालय में हुई बैठक में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के डीन, संबद्ध अस्पतालों के अधीक्षक और एचओडी शामिल हुए। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को मरीजों को 24 घंटे के अंदर कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट मिलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पोर्टल पर भी समय पर रिपोर्ट दर्ज हो। मंत्री ने कहा कि बहुत जरूरी है कि रिपोर्ट समय पर मिले और ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हो।

डीन और सीएमएचओ सामंजस्य बनाए

मंत्री ने कोरोना संकट से निपटने के लिए डीन और सीएमएचओ को आपस में आपसी सामंजस्य बनाकर कोविड के मद्दनेजर आवश्यक रूप से चर्चा करते रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड वार्ड में मेडिकल विभाग के अलावा सभी विभागों के एचओडी की ड्यूटी लगाई लगाई जाएगी। जिससे डीन, अधीक्षक और एचओडी आपसी तालमेल के साथ काम कर सकें।

पिछले साल से 5 प्रतिशत ज्यादा बेड का लक्ष्य

बैठक में ऑक्सीजन समित आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता एवं व्यवस्था पर चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में जो हमारा पिछले साल सितंबर महीने का पिक था, उस समय उपलब्ध बेड की संख्या में 5 प्रतिशत ज्यादा का लक्ष्य बनाया गया है। उन्हाेंने बताया कि करीब करीब सभी मेडिकल कॉलेज में बेडों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया।

काेरोना बढ़ने और रोकने के उपाए पर करें स्टडी

मंत्री ने मेडिकल कॉलेजों को मौजूदा समय में बढ़ रहे कोरोना के मामले के कारण और उसको रोकने पर विस्तृत स्टडी करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज रिसर्च करके सभी पहलुओं की जानकारी शासन को उपलब्ध कराए। मंत्रालय में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े और संचालक डॉ उल्का श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना - New!

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends