पेज

शनिवार, 27 मार्च 2021

इंदौर में कोरोना का सबसे बड़ा आंकड़ा:24 घंटे में 619 नए मरीज मिले, 2 की माैत, संक्रमण दर 17% हुई, विजय नगर, सुदामा नगर और केंट एरिया महू सबसे संक्रमित क्षेत्र


इंदौर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात 12 बजे आई रिपोर्ट में अब तक सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 619 नए मरीज मिले। यह पूरे कोरोना काल का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके एक दिन पहले ही 612 नए संक्रमित मिले थे। लगातार मिल रहे संक्रमितों के कारण 10 दिन के भीतर ही 8% से पॉजिटिव रेट उछलकर 17% तक पहुंच गया है। दो की मौत भी हुई है। इसके साथी एक्टिव मरीजों की संख्या 2834 हो गई है। वैसे तो टोटल रिकवरी रेट 94% के करीब है। पिछले 10 दिनों की बात करें तो यह 75% के आसपास आ गई है। कारण करीब 39 हजार सैंपलों की जांच में चार हजार के करीब पाॅजिटिव मिले, लेकिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 हजार से कम रही।

294 जगहाें में सामने आए नए मरीज, विजय नगर सबसे संक्रमित एरिया
24 घंटे में 294 एरिया से संक्रमित सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित विजयनगर में मिले हैं। यहां 13 लाेगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। सुदामा नगर में 12, केंट एरिया महू में 11, स्कीम नंबर -71 में 10, स्नेहलतागंज में 9, प्रिकांको काॅलोनी में 8, तिलक नगर, महालक्ष्मी नगर, इंद्रपुरी कॉलोनी भंवरकुआं, राजेंद्र नगर में 7-7, सुखलिया, लोकमान्य नगर, ओल्ड पलासिया, न्यूज पलासिया, साकेत नगर, स्वास्तिक नगर में 6-6, खजराना, नेहरू नगर, मूसाखेड़ी, परदेशीपुरा, सिलिकॉल सिटी, स्कीम नंबर- 94, कासा ग्रीन तलावाली चांदा, शालीमार टाउनशिप, बिचौली मर्दाना, उमरिया, निपानिया में 5-5, छावनी, मोती तबेला, खातीवाला टैंक, नंदानगर, श्रीनगर एक्टेंशन, मानिकबाग रोड, शेखर पार्क सूरज कोठी पार्क रोड, स्कीम नंबर -78, निरंजनपुर, वसंत विहार, सांई कृपा, वैकुंठधाम, विष्णुपुरी एनएक्स और महू में 4-4 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 200 से ज्यादा कॉलोनियों में 1, 2 और 3 मरीज मिले हैं।

9 दिन में मिले 3987 केस
मार्च के 26 दिनों में 7428 पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 3987 पाॅजिटिव मरीज तो केवल 9 दिनों में सामने आए हैं। देर रात 3646 टेस्ट में से 2966 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 619 पाॅजिटिव तो 9 रिपीट पाॅजिटिव पाए गए। वहीं, 501 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। अभी भी जिले में 2834 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से ज्यादातर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार दो मौतों के साथ अब आंकड़ा 953 तक पहुंच गया है।


Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends