पेज

मंगलवार, 30 मार्च 2021

शिकारी गिरफ्तार:शिकार की तलाश में घूम रहे 2 शिकारियों को वनकर्मियों ने 1KM पीछा कर पकड़ा, 4 साथी गाड़ी से कूदकर बंदूक लेकर भागे, वैन में मिले छर्रे और विस्फोट सामग्री


इंदौर में जानवरों के शिकार से जुड़ा एक मामले सामने आया है। इंदौर रेंज के नयापुरा वनक्षेत्र में वनकमियों ने शिकार की तलाश में आए दो शिकारियों को करीब एक किलोमीटर पीछाकर पकड़ा। वहीं, उनके चार साथी गाड़ी रुकते ही बंदूक लेकर भाग निकले। ये लोग जंगल में शिकार करने की नियत से घूम रहे थे। आरोपियों के पास से छर्रे, बारूद और हथियार मिले हैं। जिस वैन में शिकार करने आए थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पकड़ाए आरोपी आदतन शिकारी बताए जा रहे हैं।

कार से मिले छर्रे, जिसे ये शिकार में इस्तेमाल करते हैं। - Dainik Bhaskar
कार से मिले छर्रे, जिसे ये शिकार में इस्तेमाल करते हैं।

वन विभाग एसडीओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान सिमरोल से उदय नगर जाने वाले घुड़िया मार्ग पर पांच-छह लोगों को मारुती वैन पर जाते हुए देखा गया था। वि रिजर्व जंगल 688 की ओर जा रहे थे। उन्हें टीम ने रोका तो उन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। इस पर टीम ने अपनी गाड़ी इनके पीछे दौड़ा दी। करीब एक किलोमीटर पीछाकर इनकी गाड़ी को ओवर टेककर टीम ने अपनी गाड़ी आगे लगाई तो इन्होंने वैन को रोक दिया। वैन के रुकते ही इसमें से करीब 4 लोग कूद कर भाग निकले। टीम ने गाड़ी से विष्णु नामक ड्राइवर और एक अन्य रामचरण को पकड़ा लिया गया। बाकी लोग बंदूक लेकर भाग निकले। गाड़ी की तलाशी ली गई तो अलग-अलग तरह के लोहे के छर्रे, बारूद, जिससे विस्फाेट किया जा सके... लेड के टुकड़े मिला। यह जानवरों के शिकार में उपयोग किया जाता है। ये लोग शिकार करने के इरादे से जंगल में घुसे थे। इन्हें रात में नवलखा स्थित वन विभाग के कार्यालय लाया गया। इस पर आगे कोर्ट चालान की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्त में आए युवक की पूर्व के प्रकरण भी खंगाले जा रहे हैं।


Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना - New!

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends