पेज

शनिवार, 20 मार्च 2021

जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश


जन्मदिन पर रंगबाजों को बुलाकर फायरिंग करवाना युवक को भारी पड़ गया। महाराजपुरा पहाड़ी पर गुरुवार को युवकों ने जन्मदिन मनाया, इसी दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक की पहचान हो गई। पहचान होते ही एक को महाराजपुरा पुलिस ने पकड़ लिया है। गोली चलाने वाले दूसरे युवक की भी पहचान हो गई है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। सीएसपी महाराजपुरा रवि सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ युवक गोलियां चलाते हुए दिख रहे थे। एक युवक केक काटता दिखा, जिसके साथ करीब दो दर्जन युवक थे। पड़ताल में वीडियो महाराजपुरा पहाड़ी का निकला। केक काट रहे युवक की पहचान आलोक सेंगर निवासी भिंड रोड के रूप में हुई। शाम को उसके घर से उसे पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका जन्मदिन था।

उसके साथियों ने गोलियां चला दीं। वह खुद गोली चलाने से इनकार कर रहा है। उसने गोली चलाने वाले एक युवक का नाम भूपेंद्र गुर्जर निवासी गोल पहाड़िया बताया है। इसकी तलाश में रात को पुलिस उसके घर पहुंची लेकिन वह गायब मिला। इसके बाद पुलिस उसके परिजनों को थाने ले आई।

जब आलोक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। उसे और उसके साथियों को थाने लाने के बाद पुलिस ने 100-100 उठक-बैठक भी लगवाईं। इन पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं महाराजपुरा औद्योगिक क्षेत्र में फायरिंग करने वालों पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय गोयल व मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।


Bihar

Bollywoodnews

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends