पेज

मंगलवार, 2 मार्च 2021

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

अप्रैल माह तक रसोई गैस के दाम कम होने के नहीं आसार

सब्जी के दाम कम होने के बाद भी महंगी दाल और रसोई गैस में खाने का जायका बिगाड़ दिया है। जनवरी माह की अपेक्षा इस माह खाने की थाली पर औसत 15 रुपए का खर्च बढ़ गया है। हालांकि व्यापारी अगले 15 दिनों में सब्जी के दामों में और कमी आने की बात कह रहे हैं।इससे लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन अप्रैल तक दाल और रसोई गैस के दामों में कमी आने की संभावना बेहद कम है।

लिहाजा अभी महंगाई लोगों का पीछा नहीं छोड़ेगी। बीते 12 दिनों में सब्जी के दामों में कमी आई है। लेकिन आलू, टमाटर और मटर को छोड़कर बाकी सब्जियों के दामों में विशेष अंतर नहीं आया है। प्याज के दाम पिछले माह की अपेक्षा 10 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। जबकि गोभी, मूली, नींबू और गाजर के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं।

हालांकि दालों के दाम बढ़ने से सब्जी के दामों में आई कमी का ज्यादा फर्क भोजन की थाली पर नहीं पड़ा है। उस पर रसोई गैस के दाम बढ़ने के कारण भोजन की थाली का खर्च पिछले माह की अपेक्षा करीब 15 रुपए बढ़ गया है। पिछले माह तक जिस थाली पर 40 रुपए का खर्च आता था। उस पर अब 55 रुपए का खर्च आ रहा है।

- Dainik Bhaskar

4 सदस्यों के परिवार पर बढ़ा 160 रुपए रोज का अतिरिक्त खर्च

4 सदस्यों के एक परिवार को रोजाना एक समय के भोजन में ढाई सौ ग्राम सब्जी, इतना ही आटा, डेढ़ सौ ग्राम चावल तथा 50 ग्राम दाल की जरूरत होती है। इस लिहाज से दो वक्त के भोजन में करीब आधा किलो सब्जी, 300 ग्राम चावल, 100 ग्राम दाल तथा आधा किलो आटा की जरूरत होगी। इसके अलावा रसोई गैस के खर्च को जोड़कर भोजन की एक थाली पर करीब 55 रुपए। का खर्च आएगा। लिहाजा 4 सदस्यों के एक परिवार पर दो वक्त के भोजन पर करीब 160 रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
15 दिन में और गिरेंगे दाम

^ मंडी में स्थानीय किसानों की फसलों की आवक शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में आवक और अधिक बढ़ेगी। इसके अलावा बाहरी शहरों से भी पर्याप्त मात्रा में सब्जी की आवक हो रही है। इससे आने वाले 15 दिनों में सब्जी के भाव में और गिरावट आएगी।
- हैदर राइन, थोक सब्जी विक्रेता

अभी महंगी ही रहेगी गैस

^ सर्दी के मौसम में रसोई गैस की खपत बढ़ जाती है जो अप्रैल तक रहती है। अप्रैल माह तक रसोई गैस के दामों में कमी आने की संभावनाएं नहीं हैं। खपत कम होने के बाद जरूर दाम गिर सकते हैं।
- अखिलेश राय, गैस वितरक

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends