पेज

सोमवार, 1 मार्च 2021

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

भोपाल में कोरोना के दूसरे चरण का वैक्सीनेशन सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू होना था लेकिन अब एक घंटे आगे बढ़ गया है। पोर्टल शुरू नहीं हो सका जो अब 10 बजे शुरू होगा। । यहां पर 15 सेंटर पर 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45 - 59 साल तक के को-मोर्बिडिटी वालों को टीका लगेगा। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीका लगाए जाने के बाद मध्यप्रदेश में किसी मिनिस्टर को पहला टीका लगाए जाने की चर्चा है। पहला टीका स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को जेपी अस्पताल में लग सकता है।

टीकाकरण में नागरिकों को कोविन 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक करने की सुविधा दी गई है। पोर्टल से हफ्तेभर आगे के लिए भी स्लॉट बुक किए जा सकेंगे। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि जिस दिन आपको वैक्सीन लगवानी है उससे एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन जरूर कराना होगा। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को शहर में जिन केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे उन सभी पर ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।

चार लोगों का रजिस्ट्रेशन
जय प्रकाश अस्पताल में ​​​​स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी टीका लगाने पहुचेंगे। अस्पताल में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के लिए गुब्बारे और फूलों से सजाया गया है। मुख्य गेट पर बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ वार्ड बॉय तैनात है। वही फर्स्ट फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट पर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है। फर्स्ट फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। अभी तक 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

इस सप्ताह चार दिन ही होगा वैक्सीनेशन

इस सप्ताह की 1, 3 , 4 और 6 मार्च को वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना का टीका लगेगा। वैक्सीन लगवाने से 1 दिन पहले दोपहर12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए जिस दस्तावेज का उपयोग किया गया है, वैक्सीनेशन के दिन उसे साथ लेकर जाना होगा।

भोपाल शहर में यहां लगाए जाना है टीके

एम्स, हमीदिया, जेपी अस्पताल, प्रोतिमा मलिक पुलिस अस्पताल, बीएमएचआरसी, कस्तूरबा अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, बैरागढ़ सिविल अस्पताल, बैरसिया सिविल अस्पताल, चिरायु, एलएन मेडिकल कॉलेज, एमआईएमएस, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज, नेशनल अस्पताल, नोबल अस्पताल और भोपाल केयर हॉस्पिटल।


Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Haryana

Healthnews

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से - New!

खतरा अभी टला नहीं:7 दिन पहले रोज 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे, अब संख्या 49 पर पहुंची

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका - New!

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends