पेज

बुधवार, 24 मार्च 2021

15 दिन में दूसरी घटना:पति ने कुल्हाड़ी से काटे पत्नी के दोनों हाथ, डॉक्टरों ने 9 घंटे ऑपरेशन कर जोड़े; अब 3 दिन तक रहेगी देखरेख में


हैवान पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर 20 वर्षीय पत्नी के दोनों हाथ काट दिए। सागर के ग्रामीण इलाके से ससुर और जेठानी पीड़िता को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे हमीदिया अस्पताल हुंचे। हाथ पूरी तरह अलग नहीं हुए थे। इसे देखते हुए डॉक्टरों की टीम तुरंत सक्रिय हुई और 9 डॉक्टरों की टीम बनाकर शाम करीब 4 बजे ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात 1 बजे तक ऑपरेशन चला। दो हफ्ते में यह दूसरा मामला है जब पति ने पत्नी के हाथ काट दिए।

शाम 4 से शुरू हुआ आरती का ऑपरेशन

हमीदिया के ऑर्थो डिपार्टमेंट के रेजिडेंट डॉ. राहुल शुक्ला को परिजनों ने बताया कि आरती और उनके पति रणधीर गौड का सोमवार रात 11 बजे विवाद हुआ तो दोनों घर से बाहर निकल गए थे। आधा घंटे बाद आरती वापस लौटी तो दोनों हाथ कटे हुए थे। उसके ससुर दोपहर में उसे यहां लाए।

तीन यूनिट प्लाज्मा भी चढ़ाया
शुक्ला ने बताया कि आरती का काफी खून बह चुका था। ऐसे में ऑपरेशन करने से पहले उसकी हालत को स्थिर करना भी चुनौती था। ऐसे में पहले तीन यूनिट ब्लड और तीन यूनिट प्लाज्मा चढ़ाया गया।


from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/39cMO5s

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends