- खमरिया थाने की घटना, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत,
आरोपी को खमरिया पुलिस ने घर से दबोचा, पासबुक जब्त
जानकारी के अनुसार मनमोहन नगर रांझी निवासी शकुन बाई कोल पेंशनधारी हैं। चार महीने पहले उन्होंने पैसों की जरूरत पर नई बस्ती रांझी निवासी विकास सोनकर से खमरिया वैस्ट लैंड बैंक ऑफ इंडिया के सामने 15 हजार रुपए पांच प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। गिरवी के तौर पर विकास ने उनकी पासबुक रख ली थी।
30 हजार रुपए एक साथ मांगने लगा
तीन जनवरी को वह बैंक में पेंशन निकालने गई तो विकास सोनकर भी वहां पहुंचा। उसने मूलधन और ब्याज के एवज में 30 हजार रुपए मांगे। शकुन बाई ने हालात का हवाला दिया और एक साथ इतने रुपए न लौटा पाने की मजबूरी बताई, फिर भी विकास नहीं माना। उसने विवाद करते हुए शकुन बाई से कहा कि सादे कागज पर अंगूठा लगा दो, पैसे बाद में दे देना।
अंगूठा नहीं लगाने पर धमकी देकर चला गया
महिला ने अंगूठा लगाने से मना किया तो उसने धमकी दी कि वह पासबुक नहीं देगा। इसके बाद शकुन बाई थाने पहुंची और विकास सोनकर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends