पेज

▼

गुरुवार, 11 मार्च 2021

स्टेशन में जांच के दौरान आरपीएफ ने दबोचा:मुंबई मेल में जाने के लिए आए यात्री के पास मिले 11 लाख नकद, मचा हड़कंप


ट्रेन के जरिए हवाला की रकम शहर से बाहर भेजने का एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। बुधवार को मुख्य रेलवे स्टेशन में जाँच के दौरान एक यात्री को 11 लाख रुपए की नकद रकम के साथ रेल सुरक्षा बल ने पकड़ा है। यह व्यक्ति मुंबई मेल से जाने के लिए स्टेशन में प्रवेश कर रहा था।

उसी दौरान गरीब रथ एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर खड़े होने पर रेल पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाई हुई थी। एक यात्री की गतिविधि संदिग्ध लगी तो रेल पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। घबराहट में वह बैग छिपाने लगा, जब बैग की जाँच की गई तो उसमें 11 लाख रुपए रखे मिले।

11 लाख की नगदी। - Dainik Bhaskar
11 लाख की नगदी।

कांचघर निवासी निकला यात्री
रेल सुरक्षा बल के कर्मियों की जाँच में पकड़ा गया व्यक्ति ट्रेन संख्या 02321 हावड़ा-सीएसटीएम मेल से यह रकम लेकर मुंबई जाने वाला था। आरोपी 46 वर्षीय अनिल सोनी घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांचघर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान नं 10 का निवासी है। आरोपी से रकम के स्त्रोत और मुंबई में कहाँ लेकर जा रहा था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
आयकर विभाग को दी जानकारी
रेल सुरक्षा बल कमांडेंट अरुण त्रिपाठी के अनुसार बुधवार को रात में स्टेशन में जाँच में एक यात्री के बैग में 11 लाख रुपए मिले हैं। जिसके संबंध में यात्री के पास कोई दस्तावेज न पाये जाने पर उक्त रकम को जब्त किया गया है। इसकी सूचना आयकर विभाग और शासकीय रेल पुलिस को दी गई है। रेलवे परिसर में न्यूसेंस करने पर उक्त व्यक्ति पर रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत कार्रवाई की गई है।


Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं


Chhattisgarh news

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends