पेज

सोमवार, 29 मार्च 2021

भाजयुमो नेता निकला रेपिस्ट:महिला को नशीला शरबत पिला कर किया रेप, वीडियो बनाकर 10 लाख रुपए के लिए करता रहा ब्लैकमेल, पति को भेजे आपत्तिजनक फोटो


  • महिला की शिकायत पर महिला थाने में रेप व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज,
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों के बाद पार्टी की किरकिरी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एक महिला से रेप करने और 10 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी का पीड़ित महिला के घर आना जाना था। पति की गैर मौजूदगी में उसने महिला को नशीला शरबत पिलाकर रेप किया और वीडियो बना लिया। महिला थाने में पीड़िता की शिकायत पर रेप व ब्लैकमेलिंग का प्रकरण दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ सोनू का अपने ही वार्ड निवासी एक महिला के घर आना-जाना था। महिला का पति सरकारी नौकरी में बाहर है। वर्ष 2019 में महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी पहुंचा। उसने शरबत पीने बनाने के लिए कहा। महिला शरबत लेकर आई तो उसे फिर पानी लाने भेज दिया। इसके बाद महिला के गिलास में नशीला पदार्थ मिला दिया।
अर्द्धबेहोशी हालत में महिला से किया रेप
अर्द्धबेहोशी हालत में महिला के साथ रेप किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला आरोपी की हरकतों से तंग आ गई। परेशान होकर सितंबर 2020 में वह पति के पास रहने चली गई। आरोपी की हरकत इसके बाद भी नहीं रुकी। वह महिला को सोशल काॅल कर ब्लैकमेल करने लगा।
ब्लैकमेल कर मांग रहा था 10 लाख रुपए
उसे धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने लगा। वह महिला पर वापस आने का भी दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके पति के पास महिला की आपत्तिजनक फोटो और बातचीत के अंश मैसेज कर दिए। पति ने पीड़िता से सच्चाई पूछी तो उसने सारा हाल कह सुनाया। इसके बाद पीड़िता को लेकर उसका पति जबलपुर आया और महिला थाने में आरोपी राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा के मुताबिक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण - New!

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends