पेज

शनिवार, 19 दिसंबर 2020

किसान कम कार्यकर्ता ज्यादा दिखाई दिए, प्रचार-प्रसार का अभाव रहा

किसान कम कार्यकर्ता ज्यादा दिखाई दिए, प्रचार-प्रसार का अभाव रहा

रायसेन में प्रदेश स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वन क्लिक कार्यक्रम किसानों को दिखाने के लिए पुरानी मंडी प्रांगण में आयोजन किया गया, लेकिन आयोजन के दौरान किसान कम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ज्यादा दिखाई दिए। दरअसल कार्यक्रम का प्रचार प्रसार न होने के कारण यह स्थिति बनी। अतिवृष्टि से खरीफ फसल नष्ट होने का किसानों को मुआवजा देने के लिए प्रदेश स्तर का वन क्लिक कार्यक्रम रायसेन में आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम को बड़े पर्दे के माध्यम से दिखाने के लिए पुरानी मंडी में पंडाल लगाकर इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान मंच से करीब एक घंटे तक पार्टी नेता अपना उद्बोधन देते रहे। फसल बेचने आए किसान प्रांगण में अपनी जिसों तुलाई कराते रहे। जब इस कार्यक्रम को लेकर कुछ किसानों से चर्चा की गई। तो उनका कहना था आयोजन के बारे में उनको पता ही नहीं था। दरअसल जिम्मेदार लोगों ने इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार नहीं किया। इसके कारण किसान अनभिज्ञ रहे। इधर भाजपा नेताओं का कहना था कि यह कार्यक्रम आनन-फानन में आयोजित किया गया था। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी टीवी स्क्रीन पर गांव में भी किसानों को दिखाया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को क्लिक कर प्रदेश भर के उन किसानों के खातों में खरीफ फसल नुकसान का मुआवजा डाला है। जिन की फसलें अतिवृष्टि और रोग व्याधि के कारण नष्ट हो गई थी।

Read Latest Hindi News Today
किसान कम कार्यकर्ता ज्यादा दिखाई दिए, प्रचार-प्रसार का अभाव रहा
Farmers appeared fewer workers, lack of publicity



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends