शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

स्वच्छता के लिए हर दुकान के सामने रखेंगे दो डस्टबिन

स्वच्छता के लिए हर दुकान के सामने रखेंगे दो डस्टबिन

स्टेशन रोड से निगम तिराहे तक हर दुकान के सामने व्यवसायियों द्वारा दो-दो डस्टबिन रखे जाएंगे। दुकानों के बोर्ड एक जैसे दिखाई दे, इसके लिए आपसी चर्चा के बाद डिजाइन तय की जाएगी। फूलमाला विक्रेताओं को ओवर ब्रिज के पास विस्थापित किया जाएगा। गांधी भवन के पास सीमेंट के ब्लॉक लगाए जाएंगे। इन दोनों ही स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों को लेकर निगम सभागृह में व्यापारियों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिए गए। बैठक में आयुक्त हिमांशु भट्‌ट ने व्यवसायियों से कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रहे, इसके लिए दो डस्टबिन रखना अनिवार्य है। व्यवसायियों की ओर से सांसद प्रतिनिधि गणेश गुरबानी ने निगम को पूरी तरह सहयोग करने की बात कही। वहीं निगम आयुक्त ने व्यापारियों को आवश्यक सुविधाएं देने का भरोसा दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छ व सुंदर तीन दुकानदारों को निगम द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में व्यवसायी मनोहरलाल आसवानी, अशोक नथरानी, शिवा खत्री, राकेश अरोरा, नितिन खुशलाणी और विक्की नथानी, उपायुक्त दिनेश मिश्रा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शाहीन खान, जोन प्रभारी मनीष पंजाबी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जानिए... बैठक में यह भी हुई चर्चा

सभी दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सैनिटाइजर रखने और ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए जागरुक किया जाए।
व्यवसायियों ने बांबे बाजार में स्टेट बैंक के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग से जाम लगने की समस्या बताई। व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए बैंक के कर्मचारी की ड्यूटी लगवाने का सुझाव व्यवसायियों ने दिया।
आयुक्त ने व्यवसायियों के सुझाव सुनकर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। साथ ही व्यवसायियों ने भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

चालू होगी घंटाघर की घड़ी
आयुक्त ने बैठक में व्यवसायी भूपेंद्र सिंह कुकरेजा से घंटाघर की बंद घड़ी चालू करने के लिए चर्चा की। घड़ी व्यवसायी ने रतलाम के घड़ीसाज से चर्चा की।​​​​​​​


स्वच्छता के लिए हर दुकान के सामने रखेंगे दो डस्टबिन
Two dustbins will be placed in front of every shop for cleanliness




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends