पेज

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

पार्टी से लौट रहे युवकों की कार पुल से नीचे गिरी

पार्टी से लौट रहे युवकों की कार पुल से नीचे गिरी

अमरावती हाईवे स्थित टिठिया पुलिया पर बुधवार रात लग्जरी कार असंतुलित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे पलटी खा गई। दुर्घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार में 6 युवक सवार थे जो कि टिठिया के पास एक फैक्ट्री में आयोजित जन्मदिन पार्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। खंडवा की आते समय पुलिया से कुछ ही दूरी पर का संतुलन बिगड़कर नये पुल से पुराने पर जा गिरी। दुर्घटना के दौरान कार तीन पलटी खाई और सीधी खड़ी हो गई।
दुर्घटना के बाद होटल परिश्रम के कर्मचारी व टिठिया गांव के लोगों ने घायलों की मदद कर जिला अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार हर्ष जायसवाल निवासी आनंद नगर, हैदर पिता शकील, विशाल पिता दिनेश, संजू पिता दिनेश निवासी गणेश तलाई, अंशुल पिता संतोष सिंह जादौन निवासी इंदौर, आशीष पिता जयराम निवासी नाकोड़ा नगर, रौनक जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात तीन युवकों को इंदौर रैफर किया है।

पार्टी से लौट रहे युवकों की कार पुल से नीचे गिरी
The car of the youths returning from the party fell down the bridge



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends