पेज

सोमवार, 21 दिसंबर 2020

सालभर में सीमेंट 30, स्टील 40% महंगा, प्रोजेक्ट लागत 20 से 25 फीसदी बढ़ी

जनवरी 2020 से दिसंबर के बीच एक साल में सीमेंट की कीमतों में 30 फीसदी और स्टील के दामों में 40 से 45 फीसदी का इजाफा हो गया है। इसके चलते प्रोजेक्ट की लागत 20 से 25 फीसदी अधिक हो गई है। क्रेडाई ने इस मामले में केंद्र और मप्र शासन से मांग की है कि इन दामों में नियंत्रण लाया जाए। कच्चे माल या अन्य सामग्री की समस्या आ रही है तो इसे केंद्र दूर करे, नहीं तो प्रोजेक्ट में कीमत बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। ऐसे में अफोर्डेबल हाउसिंग मुश्किल में आ जाएगी।

सीमेंट : 250 से बढ़कर 330 रुपए

सालभर में सीमेंट 30, स्टील 40% महंगा, प्रोजेक्ट लागत 20 से 25 फीसदी बढ़ी

सरिया: 37 हजार से बढ़कर 55 हजार

सालभर में सीमेंट 30, स्टील 40% महंगा, प्रोजेक्ट लागत 20 से 25 फीसदी बढ़ी

सबसे ज्यादा रोजगार इसी सेक्टर से
क्रेडाई चेयरमैन इंदौर लीलाधर माहेश्वरी ने कहा कि सीमेंट और स्टील का कुल लागत में 30% हिस्सा हो जाता है। संगठन ने इनके दामों पर नियंत्रण के लिए केंद्र से मांग की है, क्योंकि यह सेक्टर सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है।

Read Latest Hindi 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends